Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar में पंखे पर लटकी मिली दरोगा की लाश, मचा हडकंप, मौके पर पहुंचे एसएसपी

Muzaffarnagar जनपद के पुरकाजी थाना क्षेत्र में स्थित खाईखेडी शुगर मिल में आज सुबह आबकारी विभाग में तैनात दरोगा की लाश उसके क्वार्टर में पंखे पर लटकी मिलने से सनसनी फैल गई। घटना की सूचना पाकर एसएसपी ने खुद मौके पर पहुंचकर छानबीन की। पुलिस ने मृतक दरोगा का शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक आगरा के सिकंदरापुर निवासी 54 वर्षीय अशोक पुत्र हरि सिंह आबकारी विभाग में उप निरीक्षक के पद पर तैनात थे। फिलहाल उनकी डयूटी खाईखेड़ी शुगर मिल में चल रही थी। बताया जा रहा है कि करीब छह माह पहले ही उनकी नियुक्ति मिल में हुई थी। अशोक अविवाहित थे ओर मिल की ओर से उन्हें क्वार्टर मिला था। यह भी बताया जा रहा है कि अशोक दो दिन पहले ही दिवाली की छुटटी के बाद घर से ड्यूटी पर लौटे थे।

आज सुबह जब मिल का चपरासी उन्हें चाय देने क्वार्टर पर गया तो दरवाजा नहीं खुला। इस पर उन्होंने मिल अधिकारियों को अवगत कराया। मिल अफसरों की सूचना पर पुरकाजी पुलिस मौके पर पहुंची तथा दरवाजा तुड़वाकर देखा तो अशोक का शव पंखे पर लटका था।

पुलिस ने शव उतारा और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। घटना की सूचना पाकर एसएसपी विनीत जायसवाल भी घटनास्थल पर पहुंचे और मुआयना किया। बताया जा रहा है कि पुलिस ने कमरे से कुछ कागजात एवं मोबाइल आदि कब्जे में लिए हैं।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 + 5 =