उत्तर प्रदेश

गन्ने के भाव को लेकर Rakesh Tikait की योगी सरकार को चेतावनी, लखनऊ तक ट्रैक्टर मार्च का ऐलान

बिजनौर। किसान नेता तथा भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय प्रवक्ता Rakesh Tikait ने गन्ने का भाव 26 नव्मबर से पहले घोषित करने को लेकर प्रदेश की योगी सरकार को बडी चेतावनी दी है। साथ ही उन्होने लखनऊ तक ट्रैक्टर मार्च निकालने का भी ऐलान किया है, हालांकि उन्होने कहा कि मार्च में हर जिले से सिर्फ चुनिंदा ट्रैक्टर ही शामिल होंगे।

भारतीय किसान यूनियन की ओर से आज गांव इस्माइलपुर में किसान-मजदूर सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन से किसान ट्रैक्टर यात्रा निकाली गई। ट्रैक्टर यात्रा का नेतृत्व भाकियू के राष्ट्रीय प्रवक्ता Rakesh Tikait  ने किया। सम्मेलन को संबोधित करते हुए राकेश टिकैत ने कहा देश पॉलिटिकल पार्टियों से नहीं किसान आंदोलन से बचेगा। उन्होंने किसानों को संगठित होकर अपनी जमीनों को बचाने और राष्ट्रहित में कार्य करने की सलाह दी। राकेश टिकैत में किसानों से देश को बचाने के लिए बड़े आंदोलन के लिए तैयार रहने का आह्वान किया।

उन्होंने कहा कि सरकार पल-पल किसानों के साथ धोखेबाजी कर रही है एक ओर मुख्यमंत्री किसानों को फ्री बिजली देने की घोषणा करते हैं तो दूसरी ओर बिजली विभाग मीटर लगा रहा है। टिकैत ने कहा कि सरकार की दोहरी नीतियां अब किसानों पर हावी नहीं होगी। उन्होने योगी सरकार को 26 नवम्बर से पहले गन्ने का भाव घोषित करने का अल्टीमेटम भी दे डाला।

Rakesh Tikait  ने 26 नवंबर को लखनऊ में महापंचायत आयोजित करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि प्रत्येक जनपद से पांच-पांच ट्रैक्टर रैली ट्रॉली के बाकी किसान रेल, वाहन आदि से लखनऊ रैली में पहुंचकर अपने अधिकारों की हुंकार भरेंगे। लखनऊ रैली में उन्होंने गन्ना मूल्य भुगतान,धान पराली,बिजलीऔर किसानों के साथ मानसिक और आर्थिक उत्पीड़न के मुद्दों पर सरकार को घेरने का दावा किया।

सम्मेलन में प्रदेश उपाध्यक्ष बाबूराम तोमर, जिला महासचिव नरदेव सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अवनीश कुमार,तहसील अध्यक्ष दिनेश कुमार सहित बड़ी संख्या में किसान नेताओं ने संबोधित करते हुए किसानों और मजदूरों की समस्याओं को सम्मेलन में उठाया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

6 − three =