स्वास्थ्य

Headache: सिर दर्द की समस्या से रहते हैं परेशान? सर दर्द और तुलसी

तुलसी के पत्तों के रस में कपूर डालकर इसमें चंदन की लकड़ी घिसकर कपाल पर लेप करने से सिर का दर्द (Headache) दूर होता है।तुलसी के पत्ते और अडूसे का रस निकालकर सूंघने से कफ के कारण होने वाला सिर का दर्द दूर होता है।

तुलसी के पत्तों को पीसकर माथे पर लेप की तरह लगाने से सिर का दर्द (Headache) दूर हो जाता है।सिर में दर्द होने पर एक चम्मच तुलसी के पत्तों का रस और एक चम्मच नींबू का रस मिलाकर चाटने से सिर का दर्द दूर हो जाता है।

सुबह खाली पेट तुलसी के पत्तों के रस में शहद मिलाकर चाटने से आधे सिर का दर्द (Headache) ठीक होता है।छाया में तुलसी के पत्तों को सुखाकर चूर्ण बनाकर सिर दर्द में सूंघने से लाभ मिलता है।

नींबू और तुलसी के पत्तों का रस बराबर मात्रा में मिलाकर 2-2 चम्मच पीने से सिर दर्द बन्द हो जाता है।तुलसी के 5 पत्ते और कालीमिर्च पीसकर एक गिलास पानी में मिलाकर सुबह के समय 21 दिनों तक लगातार सेवन करने से मस्तिष्क की गर्मी नष्ट होती है।

Dr. Jyoti Gupta

डॉ. ज्योति ओम प्रकाश गुप्ता एक प्रसिद्ध चिकित्सक और हेल्थ सेक्शन की वरिष्ठ संपादक हैं, जो प्राकृतिक, घरेलू और होम्योपैथिक चिकित्सा को जन-जन तक पहुँचाने के लिए समर्पित हैं। श्री राजीव दीक्षित जी से प्रेरित होकर, डॉ. ज्योति का उद्देश्य सहज, सरल और सुलभ चिकित्सा पद्धतियों को बढ़ावा देना है ताकि लोग आधुनिक चिकित्सा के साथ-साथ पारंपरिक उपचार विधियों का भी लाभ उठा सकें। आप किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या के नि:शुल्क परामर्श के लिए उनसे 9399341299 पर संपर्क कर सकते हैं या drjyotiomprakashgupta@gmail.com पर ईमेल कर सकते हैं।

Dr. Jyoti Gupta has 72 posts and counting. See all posts by Dr. Jyoti Gupta

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nine − 7 =