Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

20 जवानो की निर्मम हत्या के विरोध मे प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा

मुजफ्फरनगर। प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया ने लददाख की गलवान घाटी मे धोखे से वार्ता के बहाने बुलाकर 20 जवानो की निर्मम हत्या के विरोध मे प्रदर्शन कर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा।

प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ.ईलम सिह गुर्जर के नेतृत्व कार्यकर्ताओ ने चीन का पूतला फूंकरकर रोष व्यक्त किया। इस दौरान प्रधानमंत्री के नाम सौपे गए ज्ञापन मे बताया कि चीन ने कायरनामा हरकत कर लददाख की गलवान घाटी मे धोखे से वार्ता के बहाने बुलाकार भारत के 20 जवानो की निर्मम हत्या कर दी। देश की सीमा की रक्षा करते हुए जांबाज 20 जवानो के हमले का मुंहतोड जवाब दिया जाना चाहिए। पूरे देश मे चीन की इस कायरता पूर्ण हरकत से बहुत आक्रेश है।

अब समय आ गया है कि चीन को मुंहतोड जवाब देते हुए उसे ना केवल सामाजिक व आर्थिक मोर्चे पर भी जवाब दिया जाए। चीन के लिए भारत बडा बाजार है और भारत चीन का सबसे बडा व्यापारिक साझीदार है। इसलिए हमे स्वदेशी को अधिक से अधिक बढावा देकर चीन द्वारा निर्मित उत्पादो का बहिष्कार करना होगा।

इससे चीन को आर्थिक नुकसान होगा और हमारा देश आत्मनिर्भर होगा। धोखा देना चीन की पुरानी आदत है। चीन की चुनौती व खतरो को लेकर वरिष्ठ नेता मुलायम सिह यादव ने हमेशा चेताया है। ज्ञापन मे चीनी उत्पादो के आयात पर प्रतिबन्ध की मांग की गई।

इस दौरान चीन का पुतला फूंका गया। प्रदर्शन करने वालो मे प्रगतिशील समाजवादी पार्टी के जिलाध्यक्ष चौ.ईलम सिह गुर्जर, प्रगतिशील समाजवादी पार्टी लोहिया वाहिनी के जिलाध्यक्ष अभिजीत पाराशर, महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष नीलम भारद्वाज, आसिफ खान, प्रमुख महासचिव ठा.ओमवीर सिह आदि मौेजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

13 − 2 =