Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

अधिवक्ताओ ने पुलिस पर उत्पीडन का आरोप लगा, दिया धरना

मुजफ्फरनगर। अधिवक्ताओ ने पुलिस पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए कचहरी मे धरना दिया। मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट व सीओ सिटी ने धरना स्थल पर पहुंच कर मामले की जांच व कार्यवाही के आश्वासन के पश्चात धरना समाप्त कराया।

जानकारी के अनुसार कचहरी परिसर स्थित हवालात के समीप एकत्रित अधिवक्ताओ ने पुलिस पर उत्पीडन का आरोप लगाते हुए आरोपी पुलिसकर्मियो के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर धरना प्रदर्शन किया। धरनारत अधिवक्ताओ का आरोप है कि कोतवाली क्षेत्र के दो पुलिसकर्मियो ने सूजडू निवासी दो अधिवक्ताओ के साथ बदसुलूकी की है।

धरनारत अधिवक्ताओ का यह भी आरोप है कि छपार पुलिस ने तालाब को कब्जामुक्त करने के मामले मे क्षेत्र के दो वकीलो के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।

अधिवक्ताओ पर पुलिस के उत्पीडन का आरोप लगाते हुए कचहरी परिसर मे हुए धरने की अध्यक्षता धर्मपाल सिह निर्वाल एड. ने की।

इस दौरान वरिष्ठ अधिवक्ता सुरेन्द्र कुमार मलिक आदि वरिष्ठ अधिवक्तागण मौजूद रहे।

वकीलो द्वारा विरोध प्रदर्शन की सूचना पर मौके पर पहुंचे सिटी मजिस्ट्रेट अतुल कुमार व सीओ सिटी हरीश भदौरिया ने धरनारत वकीलो से बात कर मामले की जांच कराकर आरोपियो के खिलाफ कार्यवाही का आश्वासन देते हुए धरना समाप्त कराया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21352 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen + seventeen =