Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: रालोद की मजबूती के लिए सहयोग जरूरीः मलिक

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) राष्ट्रीय लोकदल के नवनियुक्त मण्डल अध्यक्ष प्रभात तोमर, जिलाध्यक्ष संदीप मलिक के स्वागततार्थ एवं अभिनन्दन हेतु सरकूलर रोड स्थित रालोद कार्यालय पर एक समारोह आयोजित किया गया।

जिसकी अध्यक्षता पश्चिम के क्षेत्रिय अध्यक्ष योगेन्द्र चेयरमैन ने की। और संचालन अजित राठी ने किया। स्वागत समारोह मे बोलते हुए योगेन्द्र चेयरमैन ने कहा कि नये पदाधिकारी की नियुक्ति का मसला मोरना रैली मे तय हो गया था। उन्होेने संगठन को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा कि निकाय चुनाव सिर पर हैं। समाजवादी पार्टी से उम्मीदवारों के लिए बातचीत कर लेनी चाहिए। मंडल अध्यक्ष् प्रभात तोमर ने बोलते हुए कहा कि वे मंडल के तीनो जनपदों मे रालोद का संदेश जन जन तक पहंुचाने का कार्य करेंगे।

नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संदीप मलिक ने कहा कि उनके जिलाध्यक्ष रहते हुए पार्टी मे गुटबाजी बर्दाश्त नही की जाएगी। उन्होने पार्टी के कार्यक्रमो मे गंाववासियो की भीड एकत्र होने के लिए आहवान करते हुए कहा कि वे अपने समय का पूरा-पूरा उपयोग पार्टी हित मे करेंगे।

विधायक चंदन चौहान ने कहा कि पार्टी ने विगत दिनों मे अच्छे-और बुरे समय को देखा है। अब पार्टी का भविष्य उज्जवल है। इसके अतिरिक्त बाबा मोबीन, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान, पूर्व मंत्री योगराज सिह, प्रदेश प्रवक्ता कमल गौतम, चमार माधोराम शास्त्री, सुधीर भारती,अभिषेक चौधरी आदि ने भी अपने विचार व्यक्त किए। स्वागत समारोह मे रागिब नसीम, कृष्णपाल राठी चेयरमैन, सोमपाल, अंकित, देवेन्द्र चैयरमैन, रविन्द्र सोटटा, विक्रम बालियान,संजीव राठी आदि की उपस्थिती उल्लेखनीय रही।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21693 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

4 × 5 =