Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News:रन फोर यूनिटी दौड का जयंती पर हुआ आयोजन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रुप में मनाये जाने के अवसर पर मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा र्रन फोर यूनिटी दौड़ कार्यक्रम का किया गया आयोजन।

लौह पुरूष सरदार बल्लभ भाई पटेल के जन्म दिवस को सम्पूर्ण भारत में राष्ट्रीय अखण्डता दिवस के रुप में मनाया जा रहा है। इसी क्रम में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में मुजफ्फरनगर पुलिस द्वारा च्रन फोर यूनिटीज् दौड़ कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

रन फोर यूनिटी दौड़ को पुलिस अधीक्षक देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा रिजर्व पुलिस लाईन्स ग्राउण्ड स्थित मंच से हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया। रन फोर यूनिटी दौड पुलिस लाईन से प्रारम्भ होकर सिविल लाईन से मदन स्वीट्स के बराबर से होते हुए रेलवे रोड से एस डी तिराहा से प्रकाश चौक से सदर बाजार होते हुए मालवीय चौक से महिला थाने के सामने से पुलिस लाईन परेड ग्राउन्ड स्थित मंच पर आकर समाप्त हुई।

रन फोर यूनिटी दौड़ में पुलिस मॉडर्न स्कूल के छात्र-छात्राओं, पुलिस अधिकारीयोंध्कर्मचारियों एवं खिलाड़ियों द्वारा प्रतिभाग किया गया। रन फोर यूनिटी दौड़ कार्यक्रम का उद्देश्य आम जन-मानस में देश के प्रति राष्ट्रियता तथा एकता एवं अखण्डता की भावना जागृत करना है।

दौड़ समाप्त होने के पश्चात सभी प्रतिभागियों को रिफ्रेशमेंट वितरित किया गया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक अपराध श्री प्रशान्त कुमार प्रसाद,पुलिस अधीक्षक यातायात श्री कुलदीप सिंह, सहायक पुलिस अधीक्षक नगर श्री आयुष विक्रम सिंह सहित अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

19 + 2 =