Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-राष्ट्रीय एकता दिवस पर कलेक्ट्रेट में हुआ शपथ ग्रहण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट के लोकवाणी सभागार में समस्त कार्यालय स्टाफ के शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह की अध्यक्षता में राष्ट्रीय एकता दिवस के रूप में लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी का जन्म दिवस के उपलक्ष्य में कलेक्ट्रेट के लोकवाणी सभागार में समस्त कार्यालय स्टाफ की उपस्थिति में शपथ ग्रहण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिलाधिकारी महोदय द्वारा लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल जी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की गयी।

जिलाधिकारी महोदय द्वारा सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सरदार वल्लभ भाई पटेल के पद चिन्हों पर चलने की शपथ दिलवाई और राष्ट्र की आंतरिक सुरक्षा को लेकर अपना योगदान देने का आह्वान किया एवं लोकवाणी सभागार में उपस्थित समस्त अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्बोधित करते हुए कहा कि भारत के लौहपुरुष सरदार पटेल का आजादी के बाद भारत के एकीकरण में सबसे महत्वपूर्ण योगदान था, इसलिए उन्हें राष्ट्रीय एकता का प्रणेता माना जाता है

इसी कारण उनका जन्मदिन देश भर में राष्ट्रीय एकता दिवस के तौर पर मनाया जाता हैउक्त शपथ ग्रहण कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी वि०/रा० अरविन्द कुमार मिश्र, अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह, सिटी मजिस्ट्रेट अनुप कुमार श्रीवास्तव, उप जिलाधिकारी मुख्यालय अशोक कुमार, प्रशासनिक अधिकारी कलैक्ट्रेट एवं उपस्थित समस्त कर्मचारियों के द्वारा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गयी।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

fourteen + eighteen =