Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

वाहन स्वामियों को जागरूक करने के लिए पम्पलेट के साथ साथ गुलाब के फूल भी दिए

मुजफ्फरनगर।एक बार फिर एआरटीओ विनित मिश्रा,व सी ओ राजेश द्विवेदी तथा टी एस आई वीर अभिमन्यु ने सड़क सुरक्षा सप्ताह के दूसरे दिन सड़कों पर उतरकर लोगो को सड़क सुरक्षा के बारे में जानकारी दी तथा मास्क लगाने के लिए प्रेरित किया तथा वही वहान स्वामियों को जागरूक करने के लिए पम्पलेट के साथ साथ गुलाब के फूल भी दिए।

गुलाब के फूल व पम्पलेट लेकर बगैर हेल्मेट व सीटबैल्ट ना लगाने वाले वाहन स्वामियों को स्वंम शर्मिंदगी भी महसूस हुई, वैसे तरीका कोई भी हो,परिवाहन विभाग व ट्रैफिक पुलिस का मकसद सिर्फ वाहन चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक और प्रेरित करना है।

सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत दूसरे दिन भी सड़क सुरक्षा को लेकर एआरटीओ विनित मिश्रा, सी ओ राजेश द्विवेदी व टीएसआई वीर अभिमन्यु ने भोपा रॉड स्थित गांधी नगर चोकी पर वाहन चौकिंग के दौरान वाहन चालकों को रोककर उन्हें पंपलेट व गुलाब देकर यातायात नियमों की पालन करने के लिए प्रेरित किया 

मास्क लगाकर चलने को भी कहा तथा सड़क सुरक्षा सप्ताह अभियान को मद्देनजर यातायात नियमों की पालना ना करने वाले वाहन चालकों को पंपलेट देकर चेताया गया की जीवन अनमोल हैं

इस लिए वाहन चलाते वक्त हेलमेट व सीटबेल्ट आवश्यक लगाए तथा यातायात नियमों पालन करें तथा एआरटीओ मिश्रा ने वाहन स्वामियों को काफी जानकारी देकर जागरूक भी किया। आज यह अभियान मुजफ्फरनगर क्षेत्र के भोपा रोड,आर्यसमाज रोड,महावीर चौक, जानसठ रॉड पर आदि पर चलाया गया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 21132 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

nineteen − 14 =