वैश्विक

North Korea ने 10 से अधिक मिसाइल दागीं,  दक्षिण कोरिया ने दागी तीन मिसाइलें

North Korea ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी और पश्चिमी तटों के पास 10 से अधिक मिसाइल फायर किया. नॉर्थ कोरिया के बैलिस्टिक मिसाइल दागने से पूरे कोरियाई क्षेत्र में हड़कंप मच गया है. नॉर्थ कोरिया के टेस्ट फायर के बाद साउथ कोरिया में सकते में आ गया तो वहीं जापान भी अलर्ट मोड पर आ गया है.

North Korea के मिसाइल दागने के बाद दक्षिण कोरिया ने भी मिसाइल दागा है. साउथ कोरिया ने कहा है कि उसने उत्तर कोरिया के मिसाइल प्रक्षेपणों के जवाब में हवा से सतह पर मार करने वाली तीन मिसाइलों का परीक्षण किया है. दक्षिण कोरिया की सेना के मुताबिक, उसके लड़ाकू विमानों ने आज यानी बुधवार को पूर्वी सीमा के पास तीन मिसाइलें दागी.

North Korea ने कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों के पास 10 से अधिक मिसाइल दागकर पूरे इलाके हिला दिया. दक्षिण कोरिया की सेना ने दावा किया कि विभिन्न प्रकार की मिसाइल कोरियाई प्रायद्वीप के पूर्वी एवं पश्चिमी तटों की ओर दागी गईं, लेकिन उसने इसके बारे में विस्तार से जानकारी नहीं दी है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one + 6 =