Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News: एसपी देहात ने किया निरीक्षण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस अधीक्षक ग्रामीण द्वारा आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामराज क्षेत्र अन्तर्गत फरीदपुर चूहापुर खादर क्षेत्र में लगने वाले मेले हेतु की जा रही तैयारियों का किया गया निरीक्षण

सम्बन्धित को दिए गए आवश्यक दिशा-निर्देश। आगामी कार्तिक पूर्णिमा के अवसर पर रामराज क्षेत्र अन्तर्गत फरीदपुर चूहापुर खादर क्षेत्र में लगने वाले मेले के सम्बन्ध में पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अतुल कुमार श्रीवास्तव द्वारा मेले हेतु की जा रही तैयारियों का निरीक्षण किया गया।

इस दौरान महोदय द्वारा गंगा स्नान के दृष्टिगत की जा रही तैयारियों का जायजा लेते हुए घाट का निर्माण करने, उचित प्रकाश व्यवस्था करने, जलस्तर सूचकांक लगवाने, सुरक्षा हेतु मुख्य स्थानों पर बैरिकेडिंग लगाने, वॉच टावर बनाने तथा पार्किंग एवं यातायात व्यवस्था सुदृढ रखने ताकि श्रद्धालुओं को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पडे इस हेतु सम्बन्धित को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

साथ ही महोदय द्वारा किसी भी आपातकालीन स्थिति से निपटने हेतु फायर-ब्रिगेड, नौका, तैराक की व्यवस्था करने एवं मेले की सुरक्षा व्यवस्था हेतु बनाये गये डियूटी पाइंटस को चौक किया गया। इस दौरान क्षेत्राधिकारी श्री रविशंकर मिश्रा, थानाध्यक्ष श्री अक्षय शर्मा थाना रामराज, प्रभारी मेला सहित अन्य पुलिस अधिकारीध्कर्मचारीगण मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21415 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × 2 =