Virat Kohli के मिजाज में अब काफी बदलाव, दर्शकों के साथ घुलते मिलते, आटोग्राफ देते नजर आये हैं Virat
Virat Kohli तीन साल बाद अपने पुराने फॉर्म में लौट आये हैं. कोहली के मिजाज में अब काफी बदलाव देखने को मिल रहा है. वह अभी भी अपने जलवों से सुर्खिया बंटोरने वाले ‘किंग कोहली’ हैं. जिनके आसपास भीड़ उमड़ती रहती है. शनिवार को अपना 34वां जन्मदिन मनाने जा रहे हैं.
Virat Kohli करीब जाना उतना भी मुश्किल नहीं. अगर आप सनकी क्रिकेटप्रेमी नहीं हैं तो उनके पास जा सकते हैं और वह आपका अभिवादन मुस्कुराकर स्वीकार करेंगे. मैदान पर बल्ले से रनों की बौछार करने के साथ कोहली अब अपने प्रशंसकों के साथ भी जिस तरह घुलने मिलने लगे हैं, इससे उनकी शख्सियत में चार चांद लग गए हैं.
आस्ट्रेलिया के अलग अलग शहरों में बीते एक पखवाड़े में Virat Kohli दर्शकों के साथ घुलते मिलते, आटोग्राफ देते, सेल्फी खिंचवाते नजर आये हैं. अब वह बीते जमाने के कोहली नहीं रहे जो अपनी दुनिया में रहना पसंद करते थे.
ऐसा नहीं है कि पहले कभी उन्होंने सेल्फी, आटोग्राफ या बातचीत के लिये मना किया हो लेकिन आस्ट्रेलिया में 2015 में, इंग्लैंड में 2017 या 2019 में कोहली के तेवर अलग ही थे . तीन साल के खराब दौर में जिस तरह प्रशंसकों ने उनका साथ दिया, उससे उन्हें उनकी अहमियत का अहसास हुआ जान पड़ता है. मेलबर्न, सिडनी, पर्थ और एडीलेड में कम से कम 10 से 15 लोगों ने कोहली के साथ अपनी सेल्फी या अपने कैप पर उसके आटोग्राफ दिखाये.
https://twitter.com/T20WorldCup/status/1584155554691309568?ref_src=twsrc%5Etfw
कुछ उनसे मॉल में मिले तो कई कॉफी शॉप में. कैनबरा से एडीलेड मैच देखने आये एक भारतीय ने कहा, ‘हमने उन्हें कॉफी शॉप पर सहयोगी स्टाफ के साथ देखा. हमें डर लग रहा था कि उनके पास जायें या नहीं लेकिन Virat Kohli ने हमे खुद बुलाकर हमारे साथ तस्वीर खिंचवाई.’ मेलबर्न में जूनियर महिला क्लब हॉकी टीम ने भी भारत के पूर्व कप्तान के साथ सेल्फी ली.

