उत्तर प्रदेश

Barabanki News:  कुर्सी क्षेत्र में खून से लथपथ युवती का शव देखे क्षेत्र में हड़कंप मच

Barabanki News:  कुर्सी क्षेत्र में एक युवती की अज्ञात हत्यारों ने गला रेत कर निर्मम हत्या कर दी। हत्या के बाद अज्ञात हत्यारों ने शव को एक सुनसान जगह पर छोड़ दिया। सुबह काम के लिए उधर से निकल रहे लोगों ने युवती का शव खून से लथपथ देखा, जिसके बाद हड़कंप मच गया।

लोगों ने इसकी सूचना स्थानीय पुलिस को दी। लोगों की सूचना से मौके पर पुलिस पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज कर शव की शिनाख्त और हत्यारों की खोज में जुटी हुई है। पूरी घटना कुर्सी थाना अंतर्गत औद्योगिक क्षेत्र उमरा की है। यहां पर करीब 20 से 25 वर्ष की युवती का शव खून से लथपथ लोगों ने देखा। युवती का खून से लथपथ शव देखे जाने के बाद क्षेत्र में हड़कंप मच गया। युवती के शव को देखकर अंदाजा लगाया जा रहा था कि अज्ञात हमलावरों ने हत्या के बाद ईंट से चेहरे पर वार कर युवती की पहचान छुपाने की कोशिश की है।

युवती का खून से लथपथ शव देखे जाने के बाद स्थानीय लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी। लोगों की सूचना से मौके पर पुलिस पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। युवती की अभी शिनाख्त नहीं हो पाई है। युवती की रेप के बाद हत्या की आशंका जताई जा रही है। पुलिस सभी पहलुओं पर जांच पड़ताल कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

three + seventeen =