फिल्मी चक्कर

Salman Khan की याचिका पर एक अन्य न्यायाधीश नये सिरे से सुनवाई करेंगे

न्यायमूर्ति भदंग ने बृहस्पतिवार को कहा कि अभिनेता Salman Khan द्वारा उनके पड़ोसी के खिलाफ मानहानि के एक मामले में दायर अपील पर फैसला सुनाना समयाभाव के कारण संभव नहीं होगा. अब Salman Khan की याचिका पर एक अन्य न्यायाधीश नये सिरे से सुनवाई करेंगे. मामले में दलीलें सुनने वाले और अपना आदेश सुरक्षित रखने वाले न्यायमूर्ति सी वी भदंग शुक्रवार को सेवानिवृत्त हो रहे हैं. अभिनेता की अपील को अब दिवाली की छुट्टियों के बाद एक अन्य न्यायाधीश के समक्ष रखा जाएगा और नये सिरे से सुनवाई होगी.

न्यायमूर्ति भदंग ने एक निचली अदालत के मार्च 2022 के आदेश के खिलाफ सलमान की अपील पर सुनवाई अगस्त में शुरू की थी. निचली अदालत ने पनवेल में Salman Khan के फॉर्महाउस के पास एक जमीन के मालिक केतन कक्कड़ को अभिनेता के खिलाफ अपमानजनक वीडियो पोस्ट डालने से रोकने से इनकार कर दिया था. उसने कक्कड़ को अपने पहले के यूट्यूब वीडियो हटाने का निर्देश देने से भी मना कर दिया था.

न्यायमूर्ति भदंग ने दलीलें पूरी होने के बाद 11 अक्टूबर को आदेश को सुरक्षित रखा था. उन्होंने बृहस्पतिवार को कहा, ‘‘दुर्भाग्य से मैं फैसला पूरा नहीं कर पा रहा. मैंने कल शाम तक हरसंभव प्रयास किया. लेकिन दुर्भाग्य से छुट्टियां थीं, प्रशासनिक काम था और मेरे पास दूसरे काम थे.”

उन्होंने कहा, “मैं संबंधित पक्षों की आशंका को समझता हूं और इसमें पर्याप्त समय और प्रयास लगा है. मैं इस मामले को किसी भी तरह से निपटना पसंद करता. दुर्भाग्य से यह मेरे करियर के अंतिम समय में आया.” Salman Khan ने, मुंबई के पास पनवेल में अपने फार्महाउस पर उनकी गतिविधियों के बारे में सोशल मीडिया पर अपलोड किए गए वीडियो को लेकर निचली अदालत में कक्कड़ के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर किया है. जब दीवानी अदालत ने कक्कड़ के खिलाफ कोई अंतरिम निरोधक आदेश पारित करने से इनकार कर दिया, तो सलमान ने उच्च न्यायालय का रुख किया.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seven − 6 =