उत्तर प्रदेश

Agra News: पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स का छापा

Agra News:  पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है। पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो शहर के बड़े मीट कारोबारी हैं और HMA ग्रुप के मालिक हैं।

सुबह करीब 9:00 बजे इनकम टैक्स की टीम ने एक साथ जुल्फिकार अहमद भुट्टो के सभी ठिकानों पर छापेमारी की। जुल्फिकार अहमद भुट्टो का घर विभव नगर में है।

पूर्व विधायक के आवास पर इनकम टैक्स की टीम अंदर जांच कर रही है और घर के बाहर सीआरपीएफ के जवानों का पहरा लगा है। आगरा में विभव नगर में इनकम टैक्स की टीम ने तीन जगहों पर रेड डाली है । इनमें एक मकान विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के रिश्तेदार का बताया जा रहा है । इसके अलावा भी शहर में जुल्फिकार अहमद भुट्टो के अन्य ठिकानों पर भी पर इनकम टैक्स की टीम ने छापेमारी की है।

पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो का कुबेरपुर स्लॉटर हाउस के संचालक भी हैं। देश के अलावा विदेश में भी पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो की कंपनी का मीट सप्लाई किया जाता है। इनकम टैक्स की टीम करीब 3:30 घंटे से पूर्व विधायक जुल्फिकार अहमद भुट्टो के घर और व्यवसायिक प्रतिष्ठानों पर जांच कर कागजातों को खंगाल रही है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty − 3 =