वैश्विक

पुलवामा में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया

जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में चल रही मुठभेड़ में सुरक्षाबलों ने तीन आतंकियों को मार गिराया है। सूत्रों के मुताबिक मुठभेड़ में हिजबुल के टॉप कमांडर कासिम शाह उर्फ जुगनू का भी खात्मा हो गया है।

मोहम्मद कासिम शाह उर्फ जुगनू के साथ ही बासित अहमद पारे और हारिस मंजूर भट को भी मार गिराया गया है। हालांकि इस बात की अभी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

बता दें कि सुरक्षाबलों को गुरुवार को पुलवामा जिले के त्राल के चेवा उल्लर इलाके में आतंकियों की मौजूदगी की सूचना मिली थी। इसी सूचना के आधार पर सुरक्षाबलों ने इलाके की घेराबंदी कर तलाशी अभियान चलाया। इस दौरान आतंकियों ने खुद को घिरा देख सुरक्षाबलों पर फायरिंग करनी शुरू कर दी थी।

जवाबी कार्रवाई करने से पहले जवानों ने आतंकियों से समर्पण करने के लिए कहा। बावजूद इसके आतंकियों की ओर से फायरिंग जारी रही। इसके बाद सुरक्षाबलों ने मोर्चा संभाला।

हालांकि रात में अंधेरा होने के कारण ऑपरेशन रोक दिया गया था। सुबह एक बार फिर से मुठभेड़ शुरू हुई। इस दौरान सुरक्षाबलों की संयुक्त टीम ने तीन आतंकियों को मार गिराया। वहीं दो जवानों के घायल होने की भी सूचना है।

इससे पहले गुरुवार की सुबह सोपोर में सुरक्षाबलों और आतंकियों के बीच हुई मुठभेड़ में दो दहशतगर्द ढेर कर दिए गए थे। सेना की 22-आरआर, पुलिस और सीआरपीएफ की संयुक्त टीम ने इस ऑपरेशन को अंजाम अंजाम दिया था। इसी के साथ इस साल अबतक 110 आतंकियों का सफाया हो चुका है। वहीं, इस महीने सबसे अधिक 35 आतंकी मारे गए हैं।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21372 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 + fourteen =