थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा दो अंतर्राजीय वाहन चोर गिरफ्तार
मुजफ्फरनगर। थाना कोतवाली नगर पुलिस द्वारा ०२ शातिर अंतर्राजीय वाहन चोर अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों के कब्जे से ०८ चोरी की मोटरसाईकिल व ०२ चोरी की स्कूटी एक्टिवा बरामद किये गए है।
पूछताछ में फिरोज पुत्र उमरदराज नि० म०न० ०१ द० खालापार थाना को०नगर मु०नगर, खालिद पुत्र महबूब खान नि० ४५५ खादरवाला थाना को०नगर मु०नगर बताया जिसके कब्जे से ०१ मो०सा० बुलेट बिना नम्बर प्लेट सिल्वर रंग, ०१ मो०सा० बुलेट, ०१ मो०सा० हीरो होण्डा स्पेलेन्डर नम्बर, ०१ मो०सा० हीरो होण्डा स्पेलेण्डर प्लस , ०१ मो०सा० पैशन प्रो नम्बर, ०१ स्कूटी होण्डा एक्टीवा, ०१ मो०सा० प्लसर बिना नम्बर प्लेट, ०१ मो०सा० सीडी डिल्क्स बिना नम्बर प्लेट, ०१ मो०सा० हीरो स्पेलेण्डर बिना नम्बर प्लेट , ०१ स्कूटी होण्डा एक्टीवा बिना नम्बर प्लेट आदि बरामद हुआ।
गिरफ्तार अभियुक्तगण अलग अलग जगहो से स्कुटर व मौ०सा० चोरी करके उसका रजिस्ट्रेशन नम्बर, इन्जन नम्बर व चौचिस नम्बर बदलकर ग्राहकों को बेच दिया करते थे।
