Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पैट्रोलियम पदार्थो की कीमत मे वृद्धि के विरोध मे सौंपा ज्ञापन

मुजफ्फरनगर। रालोद नेताओ ने पैट्रोलियम पदार्थो की कीमत मे वृद्धि के विरोध मे डीएम कार्यालय पर धरना प्रदर्शन कर राष्ट्रपति के नाम एक ज्ञापन सौपा।

रालोद जिलाध्यक्ष अजित राठी के नेतृत्व मे कचहरी स्थित डीएम कार्यालय पर एकत्रित रालोद कार्यकर्ताओ ने सरकार द्वारा पैट्रोलियम पदार्थो की कीमत बढाये जाने तथा बढती मंहगाई के विरोध मे व बकाया गन्ना भुगतान आदि के सम्बन्ध मे धरना प्रदर्शन कर मुख्यमंत्री को सम्बोधित एक ज्ञापन सौपा।

जिसमें अवगत कराया गया कि मंहगाई तथा पैट्रोलियम पदार्थो की बढाई जा रही कीमतो से किसान की समस्या मे इजाफा हुआ है। वहीं दूसरी और पैट्रोलियम पदार्थो की कीमतो मे वृद्धि से आम जन भी परेशानी महसूस कर रहा है।

ज्ञापन मे बढाए गए मूल्यो को वापिस लेने की मांग की। ताकि आर्थिक मंदी के दौर मे किसान व मजदूरो को राहत मिल सके। इस दौरान जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व मंत्री योगराज सिह, अभिषेक चौधरी,पराग चौधरी अंकित सहरावत आदि पार्टी पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21424 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − one =