Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

राष्ट्रीय लोकदल हुआ हाईटेक- राष्ट्रीय वेबिनार संपन्न

वेबिनार की अध्यक्षता प्रदेश अध्य्क्ष डॉ मसूद अहमद पूर्व मंत्री उत्तर प्रदेश सरकार एवं संचालन राजा ऎश्वर्या सिंह राष्ट्रीय अध्यक्ष सोशल मीडिया ने किया

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रीय उपाध्यक्ष जयंत चौधरी उपस्थित रहे,पश्चिम उत्तर प्रदेश के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए जयंत चौधरी ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी में बड़ा अंतर है,सरकार 1 करोड़ रोज़गार के दावे कर रही है,परंतु नोएडा की फैक्टरियों से श्रमिको को निकाला जा रहा है, कोरोनाकाल में अनेक दावे किए गए किंतु सच्चाई दावो के बिल्कुल विपरीत है

जयंत चौधरी ने कहा कि प्रदेश में किसान, मजदूर ओर व्यापारी आत्महत्या करने को मजबूर हो रहे है,उन्हें लागत का आधा पैसा भी नही मिल रहा है किसान का लगभग 17000 करोड़ रुपया चीनी मिलों पर बकाया है

सरकार किसान को पैसा देने पर गंभीर नही है जिसके चलते मुज़फ्फरनगर के सिसौली में किसान ने आत्महत्या कर ली,किसान ट्रस्ट द्वारा पीड़ित परिवार की मदद की जा रही है और किसान ट्रस्ट ने निर्णय भी लिया है कि ट्रस्ट 1 वर्ष में 10 पीड़ित परिवारों की आर्थिक मदद करेगी

जयंत चौधरी ने पदाधिकारियों से कहा कि कोरोनाकाल मे आम आदमी , गरीब मज़लूम, मज़दूर का उत्पीड़न बर्दाश्त नही किया जाएगा
बैठक में राष्ट्रीय महासचिव डॉ राजेन्द्र शर्मा, प उत्तर प्रदेश प्रभारी पूर्व सांसद मुंशी राम पाल, हस्तिनापुर ज़ोन अध्य्क्ष यशवीर सिंह,प्रदेश प्रवक्ता अभिषेक चौधरी गुर्जर,जिलाध्यक्ष अजित राठी,पूर्व मंत्री योगराज सिंह,योगेंद्र चैयरमेन, राव केसर,राहुल देव आदि उपस्थित रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × 2 =