पुलिस चौकी से कुछ दूर मोबाईल की दुकान मे चोरी
मुजफ्फरनगर। चोरो ने मोबाईल की दुकान मे चोरी कर ली।
मौके पर पहुंची पुलिस मामले की छानबीन मे जुट गई। सूत्रो के अनुसार शहर कोतवाली क्षेत्र की शामली रोड ईदगाह पुलिस चौकी से कुछ दूर बीती देर रात अज्ञात चोरो ने मोबाईल की दुकान के शटर के ताले तोडकर दुकान मे रखी कुछ नकदी व मोबाईल आदि चोरी कर लिए।
रोजाना की भांति आज सुबह अपनी दुकान खोलने पहुंचे दुकान स्वामी अशरफ तथा आसपास के दुकानदारोने पुलिस को इसकी सूचना दी।
पुलिस ने मौका मुआयना कर नुकसान सम्बन्धी तहरीर लेते हुए मामले की छानबीन शुरू की। पुलिस सूत्रो का कहना है कि मामले की छानबीन कर जल्द ही चोरी की घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
