उत्तर प्रदेश

Agra News: जेई समेत अन्य कर्मचारियों को बुरी तरह पीट डाला गुस्साए ग्रामीणों ने

Agra News:  कस्बा मलपुरा के जाटव बस्ती में विद्युत विभाग कर्मचारियों को कनेक्शन काटना , बकायेदारों के विद्युत मीटर उखाड़ना भारी पड़ गया। विद्युत विभाग के कर्मचारियों के रवैये से गुस्साए ग्रामीणों ने जेई समेत अन्य कर्मचारियों को बुरी तरह पीट डाला।

मारपीट में कुछ कर्मचारियों को चोटें भी आई हैं। मामले में अवर अभियंता ने थाना मालपुरा में तहरीर देकर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कानूनी कार्रवाई किए जाने की मांग की है। घटना के बाद कस्बे में तनाव का माहौल है। ग्रामीण भी विद्युत विभाग की टीम पर महिलाओं से अभद्रता करने का आरोप लगा रहे हैं।

पूरा मामला थाना मलपुरा के गांव मलपुरा जाटव बस्ती का है। मलपुरा केवी सबस्टेशन के जेई प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ मलपुरा की जाटव बस्ती में बकायेदारों के कनेक्शन काटने पहुँचे थे। बड़े बकायेदारों के मीटर भी उखाड़े जा रहे थे।

विद्युत विभाग के अधिकारियों की इस कार्यवाही से बकायेदारों में आक्रोश फैल गया। ग्रामीण एकत्रित होकर जेई प्रवीण कुमार से गाली गलौज करने लगे। इसी दौरान भीड़ में शामिल लोगों ने बिजली कर्मचारियों के साथ मारपीट शुरू कर दी। मारपीट में विद्युत विभाग के कर्मचारियों को चोटें भी आई हैं।

अवर अभियंता मलपुरा राहुल कुमार ने बताया है कि विद्युत विभाग की चेकिंग करने के लिए जेई प्रवीण कुमार अपनी टीम के साथ गए थे। जहां कुछ झगड़ालू प्रवृत्ति के लोगों ने उनके साथ मारपीट कर दी। कुछ कर्मचारियों को चोटें आई हैं। जिन्हें प्राथमिक उपचार व एक्स-रे आदि के लिए अस्पताल रेफर किया गया है। थाना मलपुरा में पुलिस को नामजद तहरीर दी गई है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eight + eighteen =