Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

चलवेजयन्ती एलार्म एफिसियेंसी रेस (असाल्ट) Muzaffarnagar के नाम रही, पुलिसकर्मियों का शूटिंग प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस द्वारा २३ वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस रायफल/ रिवाल्वर /पिस्टल/ कारबाईन शूटिंग एवं एलार्म एफिसियेंसी रेस (असाल्ट) प्रतियोगिता वर्ष-२०२२ में किया गया उत्कृष्ट प्रदर्शन किश्स। १६ खिलाडियों का मेरठ जोन टीम में चयन हुआ।

मेरठ जोन, मेरठ में आयोजित २३ वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस रायफल/ रिवाल्वर/पिस्टल/कारबाईन शूटिंग एवं एलार्म एफिसियेंसी रेस (असाल्ट) प्रतियोगिता वर्ष-२०२२ में जनपद मुजफ्फरनगर की शूटिंग टीम के निम्नलिखित खिलाडियों -उ०नि० स०पु० राकेश कुमार गौतम (नियुक्ति-पुलिस लाईन), उ०नि० स०पु० वीर अभिमन्यु (नियुक्ति-पुलिस लाईन), हे०का० ८६ गुलशन चौधरी (ट्रैफिक पुलिस), हे०का० ८८ देवराज भाटी (पुलिस लाईन), हे०का० चालक विरेन्द्र कुमार (थाना फुगाना), का० २३४ विनोद कुमार (गोपनीय कार्यालय), का० १८०८ राजेश शर्मा (डायल-११२), का० २३३४ अजय कुमार (थाना ककरौली), का० दीपक पाण्डेय (थाना ककरौली), का० विपिन कुमार (रिट सैल), का० देवेन्द्र नादर (पुलिस लाईन), का० चालक सोबीर सिंह (एम०टी० शाखा), का० सुशील कुमार (पुलिस लाईन), म०का० निशा चौधरी (पासपोर्ट सेल), म०का० सरोज (जन शिकायत प्रकोष्ठ), म०का० ज्योति (पुलिस लाईन), म०का० पुष्पा (थाना कोतवाली नगर) म०का० सोनम (थाना कोतवाली नगर) द्वारा प्रतिभाग किया गया।

जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाडियों द्वारा अपना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन किया गया तथा रायफल शूटिंग नीलिंग-२०० गज में का० अजय कुमार (थाना ककरौली) द्वारा प्रथम स्थान, रायफल शूटिंग लाइंग-३०० गज में का० दीपक पाण्डेय (थाना ककरौली) द्वारा प्रथम स्थान, रायफल शूटिंग स्नैप-३०० गज में हे०का० चालक विरेन्द्र कुमार (थाना फुगाना) द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में रायफल शूटिंग बिग बोर (थ्री-पी)-३०० गज में का० चालक सोबीर ने प्रथम स्थान तथा का० २३४ विनोद कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया।

रायफल शूटिंग बिग बोर (थ्री-पी)-३०० गज (महिला वर्ग) में म०का० निशा चौधरी ने प्रथम स्थान तथा म०का० म०का० सरोज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिवाल्वर शूटिंग (१५ गज) में उ०नि० वीर अभिमन्यु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा रिवाल्वर शूटिंग (२५ गज तथा ३५ गज) में हे०का० ८६ गुलशन चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कारबाईन शूटिंग (३५ गज) में उ०नि० स०पु० राकेश कुमार गौतम ने प्रथम तथा का० राजेश शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बिग बोर थ्री-पी ३०० गज में का० चालक सोबीर सिंह सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य भेदक रहे।

एलार्म एफिसियेंसी रेस (असाल्ट) प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर टीम हे०का० देवराज भाटी, का० अजय कुमार, का० दीपक पाण्डेय, का० देवेन्द्र नादर, का० सुशील कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। चलवेजयन्ती रायफल शूटिंग तथा चलवेजयन्ती एलार्म एफिसियेंसी रेस (असाल्ट) जनपद मुजफ्फरनगर के नाम रही। प्रदर्शन के आधार पर जनपद मुजफ्फरनगर से १६ खिलाडियों का मेरठ जोन टीम में चयन किया गया

जो आगामी दिनांक १९ नवम्बर से आयोजित होने वाली अर्न्तरजोनल पुलिस रायफल/रिवाल्वर /पिस्टल/कारबाईन शूटिंग एवं एलार्म एफिसियेंसी रेस (असाल्ट) प्रतियोगिता वर्ष-२०२२ जनपद-सीतापुर में मेरठ जोन का प्रतिनिधित्व करेगें।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21192 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − one =