समाचार (Muzaffarnagar News)
योग से मनुष्य रहता है निरोगीः सुरेंद्र पाल सिंह
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) यज्ञ और योग भारतीय संस्कृति के प्राण हैं। मानव मात्र के कल्याण के लिए किया गया प्रत्येक कार्य यज्ञ होता है। उक्त विचार भारतीय योग संस्थान के प्रांतीय कार्यकारिणी सदस्य तथा जनपद प्रभारी योगाचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने जाट डिग्री कॉलेज के छात्रावास में संचालित निशुल्क योग साधना केंद्र में व्यक्त किए। उन्होंने बताया कि यज्ञ और योग मानव कल्याण के लिए अति आवश्यक है। योग करने से व्यक्ति का शारीरिक मानसिक बौद्धिक और आध्यात्मिक विकास होता है। जो व्यक्ति नियमित योग साधना करता है वह समाज व राष्ट्र के लिए उपयोगी होता है।
केंद्रप्रमुख यज्ञ दत्त आर्य ने कहा कि अष्टांग योग का ठीक से अनुष्ठान किए बिना योग में सफलता नहीं मिल सकती। यम नियम आसन प्राणायाम प्रत्याहार धारणा ध्यान और समाधि योग के आठ अंग हैं। यम और नियम दोनों आधारभूत अंग है जिनको जीवन में अपनाना मानव मात्र का परम कर्तव्य है । योग साधना के उपरांत सभी साधक और साधिकाओ ने मिलकर वेद मंत्रों से सामूहिक यज्ञ किया। यज्ञ के ब्रह्मा आचार्य सुरेंद्र पाल सिंह आर्य ने वेद मंत्रों से यज्ञ करते हुए बताया कि हमें प्रतिदिन यज्ञ करना चाहिए। जिस घर में प्रति दिन यज्ञ होता है उस घर के ९६प्रतिशत बीमारियों के कीटाणु नष्ट हो जाते हैं। यज्ञ की यज्ञमान योग साधिका कुदुम्ब बहन जी रही। इस अवसर पर काफी संख्या में योग साधक और साधिकाओ ने भाग लिया । जिसमें मुख्य रुप से केंद्र संयोजक डॉ जीत सिंह तोमर विपिन शर्मा राजमोहन क्षेत्रीय प्रधान भगत जी रतनपाल जी बबीता जी प्रीति जी ज्योति हर्षवर्धन सिंह आदि का विशेष सहयोग रहा।
राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2023 का हुआ आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) गजेन्द्र कुमार जिला विद्यालय निरीक्षक मुजफ्फरनगर ने जारी प्रेस विज्ञप्ति में अवगत कराया कि जनपद स्तर पर राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति योजना परीक्षा 2023 की परीक्षा प्रातः 10.00 बजे से 01.00 बजे तक 04 परीक्षा केन्द्रों (राजकीय इण्टर कालेज, मु0नगर, चौधरी छोटूराम इ0का0 मु0नगर, इस्लामिया इण्टर कालेज, मु0नगर एवं एस0डी0 इ0का0 मु0नगर) पर आयोजित की गयी जिसमें कुल 1757 परीक्षार्थियों (बालक 752 एवं बालिका 1005) में से कुल 1541 (बालक 639 एवं बालिका 902) परीक्षार्थी उपस्थित रहें। कुल 216 परीक्षार्थी (बालक 113 एवं बालिका 103) अनुपस्थित रहें। परीक्षा शुचितापूर्वक व शांतिपूर्ण समाप्त हुई।
चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सेवा मे ही सुख है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। जनसेवा के कार्यो से आत्मिक संतोष प्राप्त होता है। स्व.लाला हरबंसलाल व विमलादेवी की स्मृति में आज वरदान सेवा संस्थान गाजियाबाद के सहयोग से लगाये गए निशुल्क ऑखो के कैम्प में सैंकडो मरीजो ने चिकित्सकीय सेवा प्राप्त की। निःशुल्क ऑखो के कैम्प मे मरीजों को दवाई वितरीत की गई तथा कैम्प मे आए वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को दवाई वितरित की गई। चिकित्सा शिविर मे पधारे समाजसेवी कुंवर आलोक स्वरूप, समाजसेवी सतीश गोयल,उद्यमी भीमसैन कंसल व कॉलेज प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग आदि का शिविर की सफलता मे विशेष सहयोग रहा।
पुलिसकर्मियों का शूटिंग प्रतियोगिता में श्रेष्ठ प्रदर्शन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पुलिस द्वारा २३ वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस रायफल/ रिवाल्वर /पिस्टल/ कारबाईन शूटिंग एवं एलार्म एफिसियेंसी रेस (असाल्ट) प्रतियोगिता वर्ष-२०२२ में किया गया उत्कृष्ट प्रदर्शन किश्स। १६ खिलाडियों का मेरठ जोन टीम में चयन हुआ। मेरठ जोन, मेरठ में आयोजित २३ वीं अन्तर्जनपदीय पुलिस रायफल/ रिवाल्वर/पिस्टल/कारबाईन शूटिंग एवं एलार्म एफिसियेंसी रेस (असाल्ट) प्रतियोगिता वर्ष-२०२२ में जनपद मुजफ्फरनगर की शूटिंग टीम के निम्नलिखित खिलाडियों -उ०नि० स०पु० राकेश कुमार गौतम (नियुक्ति-पुलिस लाईन), उ०नि० स०पु० वीर अभिमन्यु (नियुक्ति-पुलिस लाईन), हे०का० ८६ गुलशन चौधरी (ट्रैफिक पुलिस), हे०का० ८८ देवराज भाटी (पुलिस लाईन), हे०का० चालक विरेन्द्र कुमार (थाना फुगाना), का० २३४ विनोद कुमार (गोपनीय कार्यालय), का० १८०८ राजेश शर्मा (डायल-११२), का० २३३४ अजय कुमार (थाना ककरौली), का० दीपक पाण्डेय (थाना ककरौली), का० विपिन कुमार (रिट सैल), का० देवेन्द्र नादर (पुलिस लाईन), का० चालक सोबीर सिंह (एम०टी० शाखा), का० सुशील कुमार (पुलिस लाईन), म०का० निशा चौधरी (पासपोर्ट सेल), म०का० सरोज (जन शिकायत प्रकोष्ठ), म०का० ज्योति (पुलिस लाईन), म०का० पुष्पा (थाना कोतवाली नगर) म०का० सोनम (थाना कोतवाली नगर) द्वारा प्रतिभाग किया गया। जनपद मुजफ्फरनगर के खिलाडियों द्वारा अपना अपना सर्वश्रेष्ठ प्रर्दशन किया गया तथा रायफल शूटिंग नीलिंग-२०० गज में का० अजय कुमार (थाना ककरौली) द्वारा प्रथम स्थान, रायफल शूटिंग लाइंग-३०० गज में का० दीपक पाण्डेय (थाना ककरौली) द्वारा प्रथम स्थान, रायफल शूटिंग स्नैप-३०० गज में हे०का० चालक विरेन्द्र कुमार (थाना फुगाना) द्वारा द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इसी क्रम में रायफल शूटिंग बिग बोर (थ्री-पी)-३०० गज में का० चालक सोबीर ने प्रथम स्थान तथा का० २३४ विनोद कुमार ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रायफल शूटिंग बिग बोर (थ्री-पी)-३०० गज (महिला वर्ग) में म०का० निशा चौधरी ने प्रथम स्थान तथा म०का० म०का० सरोज ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। रिवाल्वर शूटिंग (१५ गज) में उ०नि० वीर अभिमन्यु ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया तथा रिवाल्वर शूटिंग (२५ गज तथा ३५ गज) में हे०का० ८६ गुलशन चौधरी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कारबाईन शूटिंग (३५ गज) में उ०नि० स०पु० राकेश कुमार गौतम ने प्रथम तथा का० राजेश शर्मा ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। बिग बोर थ्री-पी ३०० गज में का० चालक सोबीर सिंह सर्वश्रेष्ठ लक्ष्य भेदक रहे। एलार्म एफिसियेंसी रेस (असाल्ट) प्रतियोगिता में मुजफ्फरनगर टीम हे०का० देवराज भाटी, का० अजय कुमार, का० दीपक पाण्डेय, का० देवेन्द्र नादर, का० सुशील कुमार ने सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। चलवेजयन्ती रायफल शूटिंग तथा चलवेजयन्ती एलार्म एफिसियेंसी रेस (असाल्ट) जनपद मुजफ्फरनगर के नाम रही। प्रदर्शन के आधार पर जनपद मुजफ्फरनगर से १६ खिलाडियों का मेरठ जोन टीम में चयन किया गया जो आगामी दिनांक १९ नवम्बर से आयोजित होने वाली अर्न्तरजोनल पुलिस रायफल/रिवाल्वर /पिस्टल/कारबाईन शूटिंग एवं एलार्म एफिसियेंसी रेस (असाल्ट) प्रतियोगिता वर्ष-२०२२ जनपद-सीतापुर में मेरठ जोन का प्रतिनिधित्व करेगें।
दो शातिरों को दबोचा
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) शाहपुर पुलिस को मिली बड़ी सफलता लूट की फिराक में घूम रहे दो शातिर अपराधी चढ़े पुलिस के हत्थे। एसएसपी विनीत जायसवाल के अपराधियों की धरपकड़ अभियान के अंतर्गत शाहपुर थाना प्रभारी राधेश्याम यादव लगातार शातिर अपराधियो को गिरफ्तार कर भेज रहे है जेल। मुखबिर की सूचना पर शाहपुर पुलिस ने लूट की फिराक में घूम रहे दो शातिर अपराधियो को किया गिरफ्तार। जिनके कब्जे से पुलिस ने दो तमंचे तीन जिंदा एक खोखा कारतूस व अवैध चाकू किया बरामद। शातिर अपराधियो पर लगभग ३ दर्जन से भी ज्यादा है संगीन धाराओं में मुकदमें पंजिकृत। शाहपुर पुलिस ने शातिर अपराधी सोनू उर्फ मामा पुत्र इकबाल सावेज पुत्र नसीम तावली को गिरफ्तार कर भेजा जेल।
संदिग्ध परिस्थिति में थमले से लटका मिला शव, पुलिस जांच में जुटी
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) मीरापुर थाना क्षेत्र में एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थिति में मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि मृतक युवक दिल्ली का रहने वाला था। यह शव एक सीमेन्ट के पिलर पर लटका मिला। युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, पुलिस जांच पडताल में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार आज प्रातः के समय नागरिकों ने एक युवक का शव मीरापुर के मोंटी रेस्टोरेंट के पास संदिग्ध परिस्थितियों में सीमेन्ट के पिलर से लटका हुआ देखा। युवक का शव लटका मिलने की सूचना आसपास के क्षेत्र में जंगल की आग की तरह फैल गई और नागरिकों में हडकम्प मच गया। नागरिकों ने इस सम्बन्ध में पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की पड़ताल शुरु कर दी और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। बताया जाता है कि मृतक युवक नसीम अहमद है, जो दिल्ली का निवासी है। युवक ने आत्महत्या की है या उसकी हत्या की गई है, पुलिस जांच पडताल में जुटी है।

18 अध्याय का होगा पाठ
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महामण्डलेश्वर गीता मनीषी स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज श्री कृष्ण कृपा धाम वृन्दावन द्वारा संचालित जीओ गीता श्री कृष्ण कृपा परिवार, युवा चेतना एवं महिला मण्डल मुजफ्फर नगर की अति आवश्यक बैठक श्री अमर कांत गुप्ता जी के ऑफिस मुजफ्फर नगर मे आयोजित की गई जिसमे गीता जयंती एवं पूज्य गुरुदेव जी सानिध्य मे मोरारी बापू जी की राम कथा के बारे और श्री कृपा बिहारी जी द्वारा स्वयं चुने १८ परिवारों में १८ दिन १८ अध्याय का पाठ किया जायेगा इस विषय पर चर्चा हुई प्रथम पाठ श्री अमर कांत गुप्ता जी संरक्षक जी के निवास ७८- पटेल नगर न्यू उत्रेजा मैडिकल वाली गली मुजफ्फर नगर से १५-११-२०२२- दिन मंगल वार को होगा इस सम्बन्ध में जानकारी देते हुए श्री कृष्ण कृपा परिवार मुजफ्फर नगर के सरक्षक श्री अमर कांत गुप्ता जी ने बताया कि गीता जी में १८ अध्याय- गीता जयंती के अवसर पर परिवारों में १८ दिन १८ अध्याय का पाठ किया जायेगा। यह पाठ १५ नवम्बर से २ दिसम्बर तक प्रतिदिन अलग-अलग परिवारों में किया जायेगा। उन्होंने कहा कि यदि कोई परिवार रविवार मे गीता जी का पाठ एवं संकीर्तान कराना चाहता है तो उनके मोबाइल नम्बर ८२७९७०१४०५, ९८३७८२५८७६ पर सम्पर्क कर सकता है। बैठक को सफल बनाने मे श्याम लाल बंसल, अमर कांत गुप्ता, सुनील शर्मा, अतुल कुमार गर्ग, आर के मलिक, शैलेन्द्र किंगर ,आलोक अग्रवाल एड दिवाकर विक्रम सिंह सोलंकी, कल्पना चौहान,अनुज शर्मा, मुस्कान शर्मा आदि का सहयोग रहा।
विवाह समारोह में उत्तराखंड़ के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी शामिल होने पहुंचे
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) छपार क्षेत्र के बरला गांव में आयोजित शादी समारोह में शामिल होने के लिए उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी पहुंचे। इस दौरान स्थानीय भाजपा नेताओं ने उनका स्वागत किया। केंद्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान, भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र चौधरी समेत अन्य नेता भी विवाह समारोह में शामिल हुए। शादी समारोह के बाद सीएम पुष्कर धामी वापस लौट गए।
चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) सेवा मे ही सुख है। नर सेवा ही नारायण सेवा है। जनसेवा के कार्यो से आत्मिक संतोष प्राप्त होता है। स्व.लाला हरबंसलाल व विमलादेवी की स्मृति में आज वरदान सेवा संस्थान गाजियाबाद के सहयोग से लगाये गए निशुल्क ऑखो के कैम्प में सैंकडो मरीजो ने चिकित्सकीय सेवा प्राप्त की। निःशुल्क ऑखो के कैम्प मे मरीजों को दवाई वितरीत की गई तथा कैम्प मे आए वरिष्ठ चिकित्सकों द्वारा मरीजों को दवाई वितरित की गई। चिकित्सा शिविर मे पधारे समाजसेवी कुंवर आलोक स्वरूप, समाजसेवी सतीश गोयल,उद्यमी भीमसैन कंसल व कॉलेज प्रधानाचार्या मोनिका गर्ग आदि का शिविर की सफलता मे विशेष सहयोग रहा।
पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल के दीपक वर्मा व हर्षवर्धन जैन बने प्रदेश मंत्री
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्याोग व्यापार मंडल के प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री अनिल कंसल ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष घनश्याम दास गर्ग के आवाहन पर प्रथम मीटिंग मुजफ्फरनगर नई मंडी स्थित ऑफिस पर नई मंडी अध्यक्ष प्रवीण जैन जी के नेतृत्व में एवम नरेन्द्र मित्तल नगर अध्यक्ष की अध्यक्षता व नगर महामंत्री सुमित गर्ग नगर महामंत्री के संचालन में इस माह की प्रथम मीटिंग में पूर्व में इसी व्यापार मंडल रहे दीपक वर्मा जी पुनः दूसरा व्यापार मंडल छोड़कर अपने पुराने व्यापार मंडल पश्चिमी उत्तर प्रदेश संयुक्त उद्योग व्यापार मंडल में अपने साथियों रविन्द्र कुमार जी गुड़ मंडी वाले, राकेश गुप्ता, सुरेन्द्र कुमार,राजन सिंघल, डॉक्टर मुकेश गौतम, इसरार अहमद के साथ शामिल हुए जिनको सभी को माला पहनाकर कर स्वागत किया गया, अमित गर्ग प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष व अनिल कंसल प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री एवम हर्षवर्धन जैन प्रदेश मंत्री जी और जयवीर सिंह युवा महामंत्री जी ने आपसी सहमति से दीपक वर्मा जी को प्रदेश मंत्री के पद पर मनोनीत करने की घोषणा करते हुए हर्ष जताया और कहा की दीपक वर्मा जी व इनके साथियों के हमारे परिवार में सम्मलित होने से संगठन को और बल मिलेगा, नवनियुक्त प्रदेश मंत्री दीपक वर्मा जी ने मनोनीत करने वाले पदाधिकारीयों का हृदय से आभार प्रकट किया और उपस्थित सभी व्यापारीगणों को धन्यवाद देते हुए सभी व्यापारीयों से अपील की इस बार स्थानीय निकाय चुनाव में कोई भी व्यापारी अपना शस्त्र लाइसेंस ना तो थाने में अथवा किसी दुकान पर जमा करेगा, अमित गर्ग प्रदेश वरिष्ठ उपाध्यक्ष ने व अनिल कंसल प्रदेश वरिष्ठ प्रचार मंत्री ने संगठन में नए सदस्य बनाने व मजबूती पर जोर दिया। सभा में मुख्य रूप से अमित गर्ग, अनिल कंसल,हर्षवर्धन जैन, दीपक वर्मा,जयवीर सिंह, राधेश्याम विश्वकर्मा ओमकार अहलावत, नरेन्द्र मित्तल, सुमित गर्ग,प्रवीण जैन,सोहनलाल गर्ग, कुलदीप मित्तल,सुरेश जैन,राजीव सिंघल, समकित जैन,अग्रिम सिंघल, नगीन बंसल, बागेश अग्रवाल, अमित मित्तल, मयंक अग्रवाल, राकेश गुप्ता, रविन्द्र कुमार, सुरेन्द्र कुमार,राजन सिंघल आदि ने अपने विचार रखे
सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के अंतर्गत विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन
मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) ताराचन्द वैदिक पुत्री डिग्री कॉलेज में सड़क सुरक्षा जागरूकता माह के चलते निबंध लेखन पोस्टर मेकिंग तथा प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का आयोजन किया गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में महा विद्यालय के प्रबंधक अरविंद गर्ग रहे। निबंध प्रतियोगिता का संचालन महा विद्यालय के शिक्षा विभाग की प्रवक्ता भावना गोयल और तरुण कुमार जी ने किया जिसके निर्णायक मंडल में डॉक्टर शाहिना, डॉक्टर नीतू पवार प्रतिभ/चौधरी, विनीत आर्य, वर्षा शिवच, ममता वर्मा व करुणा त्यागी रहे। पोस्टर प्रतियोगिता का संचालन डॉ बबीता शर्मा एवं शिवानी गुप्ता ने किया निर्णायक मंडल में डॉ रितु गर्ग तथा यशु शर्मा रहे प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता का संचालन प्रवक्ता तनुराज एवं प्रतिभा चौधरी ने किया निर्णायक मंडल में अलका दहिया तथा अभिषेक सिंह जी रहे डॉक्टर हेमलता सिंह एवं दिव्या होंडा का विशेष योगदान रहा। कॉलेज की प्राचार्या डॉक्टर संगीता चौधरी जी ने कहा कि महा विद्यालय इस प्रकार के कार्यक्रम कराने के लिए सदैव तत्पर रहते हैं सड़क सुरक्षा एक महत्वपूर्ण मुद्दा है इसलिए सुरक्षा उपायों की अनदेखी के कारण सड़क हादसे आम होते जा रहे हैं जनता में विशेषकर नए आयु वर्ग के लोगों में अधिक जागरूकता लाने के लिए इसे शिक्षा, सामाजिक जागरूकता आदि जैसे विभिन्न क्षेत्रों से जोड़ा गया है निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर रिया स्थान पर मन और शबनूर एवं तृतीय स्थान पर कसक गुप्ता रहीं सांत्वना में छवि फरहीन तथा रितिका त्यागी रहे पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर प्रियांशी द्वितीय स्थान पर ज्योति राठी एवं तृतीय स्थान पर सीबिया रही प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पर टीम लक्ष्मीबाई द्वितीय स्थान पर टीम लोपामुद्रा तथा तृतीय स्थान पर टीम सरस्वती रहे सोफिया अनुष्का तथा कसक का प्रदर्शन सराहनीय रहा।
बीएड विभागाध्यक्षा डॉ योगिता शर्मा जी ने विजेता छात्राओं के नाम घोषित करते हुए उन्हें बधाई दी और बताया कि ये छात्राएं आगे जनपद एवं मंडल स्तर पर भी प्रतिभाग करेगीघ्
शातिर चोर को भेजा जेल
मोरना।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) बस स्टैण्ड भोकरहेडी स्थित मिस्त्री की दुकान से पार्ट्स चुराने वाले चोर को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया तथा चोरी के सामान को बरामद करते हुए आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
भोपा थाना क्षेत्र के कस्बा भोकरहेडी निवासी कृष्ण कुमार ने थाने पर तहरीर देकर बताया था कि वह बस स्टैण्ड पर टैªक्टर रिपेयर की दुकान करता है। उसकी दुकान से टैªक्टर के सामान को चुरा लिया। पीडित की तहरीर पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने तौसीफ उर्फ भूरा पुत्र शमीम अंसारी निवासी मौहल्ला सुभाष चौक को इंटर कॉलेज के पास से गिरफ्तार कर लिया। जिसके पास से टैªक्टर के पाटर््स को बरामद किया गया। अभियुक्त तौसीफ उर्फ भूरा के विरूद्ध गम्भीर धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल दिया गया है।
किसान व युवा आज दुखीः जयंत
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उपचुनाव की घोषणा के बाद एक दिवसीय दौरे पर आये रालोद के राष्ट्रीय अध्यक्ष जयन्त चौधरी ने तीन जनसभाओं को सम्बोधित करते हुए केंद्र व प्रदेश सरकार पर हमला बोला। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार किसानो की समस्याओं के प्रति गम्भीर नही है। किसानो के बकाया गन्ना भुगतान ना होने से उन्हे आर्थिक तंगी के दौर से गुजरना पड रहा है। अब खेती पहले से कहीं अधिक मंहगी हो चुकी है। खेती मे प्रयुक्त होने वाली हर चीज के दाम बढ जाने से किसान परेशान व हताश है। सरकार को गन्ने का दाम बढाना चाहिए। मौजूदा सरकार मे ना सिर्फ किसान बल्कि युवा वर्ग भी काफी परेशान है। क्योंकि युवाओं को बेरोजगारी का दंश झेलना पड रहा है। जिस और सरकार को कोई ध्यान नही है। सरकार को जन समस्याओं के प्रति गम्भीरता से ध्यान देना चाहिए। रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी ने कहा कि पहले चौधरी चरण सिंह और फिर चौधरी अजित सिंह को मुजफ्फरनगर ने ताकत देने का काम किया है। मेरा भी जिले पर हक है। आपका मेरे ऊपर भी पूरा हक है। खतौली के उपचुनाव में प्रत्याशी का मसला नहीं है। सपा-रालोद के कार्यकर्ता ताकत के साथ चुनाव लड़ेंगे। हर बूथ, हर गांव में अपना चुनाव मानकर लड़ना। कोई भी पीछे मत रहना। राजनीतिक छात्र के नाते बताना चाहते हैं कि देश में राजनीतिक भावनात्मक मुद्दों पर होती है। मतदाता की अपनी परेशानी होती है। मतदाता मतदान के माध्यम से अपनी परेशानियां हल करना चाहते हैं, लेकिन मतदान का दिन आते-आते भटकाव हो जाता है। उपचुनाव के मददेनजर पूर्व निर्धारित चुनावी कार्यक्रम के तहत रालोद प्रमुख एवं राज्यसभा संासद जयंत चौधरी ने क्षेत्र के मुस्लिम,गुर्जर एवं जाट बाहुल्य क्षेत्र क्रमशः पीपलहेडा, तिसंग एवं गांव खतौली मे बैठक को सम्बोधित किया। अपने चुनावी कार्यक्रम की कडी में रालोद सुप्रीमो जयंत चौधरी गुर्जर बाहुल्य गंाव पीपलहेडा पहंुचे। जहंा उन्होने बैठक को सम्बोधित करते हुए उक्त उदगार व्यक्त किए। मंसूरपुर में रैली को सम्बोधित करते वक्त रालोद प्रमुख जयंत चौधरी का पूरा फोकस किसानो की समस्या पर रहा। कार्यक्रम मे भीड देख जयंत चौधरी गदगद हुए। उन्होने रैली आयोजकांे की पीठ थपथपाई। गांव पीपलहेडा व तिसंग मे आयोजित बैठक को सम्बोधित करते हुए कार्यकर्ताओं से एक जुट होकर उपचुनाव की तैयारियों में जुटने की अपील की। कार्यक्रम मे पहंुचने पर रालोद जिलाध्यक्ष संदीप मलिक, पूर्व मंत्री धर्मवीर सिंह बालियान,सपा जिलाध्यक्ष प्रमोद त्यागी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमति रमा नागर, पूर्व मन्त्री योगराज सिंह, वरिष्ठ नेता अभिषेक चौधरी, श्यामलाल सैनी, संजय राठी पूर्व जिला पंचायत सदस्य, पराग चौधरी, सुधीर भारतीय, विनित कादियान, कृष्णपाल राठी, प्रभात तोमर मंडल प्रभारी, हंसराज जावला, पूर्व जिलाध्यक्ष अजित राठी, पूर्व जिलाध्यक्ष श्रीराम तोमर, ओमकार तोमर, आदि पार्टी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओ ने रालोद प्रमुख का माल्यार्पण कर गर्मजोशी के साथ स्वागत किया।
मधुमेह का युवाओं में बढ़ता खतराः डा. अमित कुमार
मुजफ्फरनगर। विश्व मधुमेह दिवस है हर साल १४ नवंबर को वर्ल्ड डायबिटीज डे मनाया जाता है ,ऐसे में इस बीमारी के प्रति लोगों को जागरूक किया जा रहा हैं व्यशक् लोगों के साथ साथ युवा भी बड़ी संख्या में इस डायबिटीज के शिकंजे में आते जा रहे हैं दुनिया भर में मधुमेह की बीमारी का खतरा बढ़ता जा रहा है आंकड़े बताते हैं कि हर साल लाखों की संख्या में नए लोग इसकी चपेट में आ रहे हैं विशेषज्ञों के मुताबिक ब्लड शुगर के बढ़े हुए स्तर पर अगर ध्यान ना दिया जाए या इसे बिना उपचार के छोड़ दिया जाए तो यह नसों और रक्त वाहिनी ओ को गंभीर नुकसान पहुंचा सकता है इसका मुख्य दुष्प्रभाव शरीर के मुख्य पांच अंगों पर होता है मस्तिक, दिल ,गुर्दे, आंखें और हाथों पैरों की संचार वाली नसों पर इसका दुष्परिणाम होता है शुगर होने के मुख्य कारण अधिक वजन या मोटापे के शिकार लोगों में टाइप टू डायबिटीज होने का खतरा बढ़ जाता है जो लोग शारीरिक परिश्रम कम करते है आहार एवं दिनचर्या में करें कुछ बदलाव- वसायुक्त आहार का सेवन न करें मीठे पेय पदार्थों से दूरी बनाए रेड मीट का सेवन कम से कम करें प्रोसीड मीट खाने से बचें फास्ट फूड का सेवन कम से कम करें नियमित व्यायाम करें प्रत्येक वर्षों की भांति इस वर्ष भी श्री आरोग्यं क्लिनिक गांधीनगर पर निशुल्क स्वास्थ्य परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया जिसमें बड़ी संख्या में शुगर के मरीजों को निशुल्क परामर्श के साथ-साथ निशुल्क शुगर की जांच ब्लड प्रेशर की जांच और अन्य जाति की गई जिनमें ३ माह की शुगर कोलेस्ट्रॉल की जांच एवं मशीनों द्वारा नसों की जांच भी कराई गई लोगों को मधुमेह एवं उससे होने वाले दुष्प्रभाव के प्रति जागरूक किया गया।
अधिवक्ता की माताजी को दी श्र(ाजंलि
मुजफ्फरनगर। अधिवक्ता शलभ कौशिक की माताजी की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्वांजलि सभा मे पहुंचे विभिन्न राजनैतिक,सामाजिक एवं स्वयंसेवी संस्थाओ, जिला एवं सिविल बार एसो.,टैक्स बार एसोसिशन के पदाधिकारियो एवं गणमान्य लोगों ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए।
उल्लेखनीय है कि वरिष्ठ अधिवक्ता शलभ कौशिक की माताजी श्रीमति सुधा कौशिक पूर्व प्रधानाचार्या शिक्षा सदन कन्या इण्टर कॉलेज का विगत 02 नवम्बर 2022 को देहान्त हो गया था। आज झांसी की रानी के समीप स्थित सनातन धर्म सभा भवन में आयोजित श्रीमति सुधा कौशिक की रस्म तेरहवीं एवं श्रृद्धंाजलि सभा मे पहंुचे गणमान्य लोगो ने स्व.सुधा कौशिक के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रृद्धंाजलि दी। इस दौरान परिवारजनो मे राजकुमार कौशिक, नलिन कौशिक, पुनीत कौशिक, शलभ कौशिक, डॉ.आदित्य कौशिक, अतुल्य कौशिक,यजुर कौशिक, रिजुर कौशिक, सौरभ शर्मा, विभूति शर्मा आदि मौजूद रहे।


