उत्तर प्रदेश

Muzaffarnagar: शेरनगर गांव में पुरानी मस्जिद पर चला बुलडोज़र,अवरोध को हटाने में सभी का सहयोग

Muzaffarnagar  स्थित 709 ए.डी पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग पर इस समय चौड़ीकरण का कार्य चल रहा है। जिसके चलते इस कार्य में बाधा बन रही सदर तहसील के अंतर्गत आने वाली शेरनगर गांव में स्थित एक 300 साल पुरानी मस्जिद को आज जिला प्रशासन द्वारा बुलडोजर चलवा कर हटा दिया गया। जिसका किसी ने भी विरोध नहीं किया। राष्ट्रीय राजमार्ग के निर्माण में आ रहे अवरोध को हटाने में सभी का सहयोग रहा।

पानीपत खटीमा राष्ट्रीय राजमार्ग के चौड़ीकरण का कार्य जनपद में इस समय जोरो पर चल रहा है। जिसके चलते आज सदर तहसील के शेर नगर गांव में स्थित एक 300 साल पुरानी मस्जिद इस कार्य के बीच में बाधा बन रही थी। जिसको लेकर जिला प्रशासन द्वारा मस्जिद के लोगों को कई बार इसे हटवाने के लिए कहा भी गया था। लेकिन जब उनके द्वारा इस मस्जिद को नहीं हटाया गया तो मजबूरन आज जिला प्रशासन द्वारा ग्राम समाज की जमीन पर 1020 वर्ग मीटर में बनी इस मस्जिद को बुलडोजर द्वारा धराशाही करवाना पड़ा।

एसडीएम सदर परमानंद झा ने बताया कि यह जो 709 एडी पानीपत खटीमा मार्ग के नाम से जाना जाता है यहां हमारी तहसील के 3 गांव हैं। 2 गांव में हमने पूर्ण रूप से अतिक्रमण हटवा दिया गया है, लेकिन श्रीनगर यह एक ऐसा गांव था जिसमें अतिक्रमण अभी भी था।

यह सरकारी संपत्ति जो खसरा नंबर 577 है, 1020 वर्ग मीटर में एक पुराना धार्मिक स्थल मस्जिद के रूप में विद्यमान था। इसमें पहले भी मैं एक दो बार आकर कह कर गया था कि इसकी व्यवस्था हटवाने की कर लीजिए लेकिन इन लोगों ने कुछ नहीं किया जिसके चलते आज पर्याप्त पुलिस बल और राजस्व टीम के साथ सब के सहयोग से इसको हटवाया जा रहा है। यह कार्य विकास के लिए हो रहा है तो इसमें सब का सहयोग है। यह राष्ट्रीय राजमार्ग चौड़ीकरण के लिए हो रहा है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

thirteen + 11 =