Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News-राजकुमारी सैनी के नामांकन से पूर्व उपमुख्यमंत्री बोलेः आज केवल कानून का राज

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) भारतीय जनता पार्टी की खतौली प्रत्याशी राजकुमारी सैनी के नामांकन से पूर्व भाजपा द्वारा खतौली में एक आयोजित जनसभा में मुख्य अतिथि के तौर पर उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक पहुंचे।

उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि खतौली विधानसभा उपचुनाव में भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी बहन राजकुमार सैनी सभी से समर्थन की अपील की। राजकुमार सैनी लगातार जन सेवा के कार्य में लगी है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की योजनाओं को जन-जन तक पहुंचा है खतौली विधानसभा सीट को दोबारा से भारी वोटों के अंतर से जीतेंगे।

उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में कानून का राज स्थापित किया गया है अब बाहुबलियों का जमाना नहीं रहा है। तुम तो ठहरे परदेसी, साथ क्या निभाओगे गाना गाते हुए उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक ने रालोद प्रत्याशी पर तंज कसते हुए कहा कि रालोद ने खतौली वालों के जज्बातों के साथ खेलने का काम किया है, क्या उन्हें खतौली में कोई प्रत्याशी नहीं मिल रहा था।

सभा में केंद्रीय मंत्री संजीव बालियान, मंत्री कपिलदेव अग्रवाल, भाजपा पश्चिमी उत्तर प्रदेश अध्यक्ष मोहित बेनीवाल, देवबंद से भाजपा विधायक कुंवर बृजेश प्रताप पूर्व विधायक उमेश मलिक के अलावा राष्ट्रीय लोक दल और भारतीय किसान यूनियन छोड़कर भाजपा में आए कुछ नेता भी शामिल रहे।

 

चांदवीर फौजी व अनुज पहलवान हुए भाजपा में शामिलMuzaffarnagar News
खतौली।मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री बृजेश पाठक, केंद्रीय राज्यमंत्री डॉ. संजीव बालियान, पश्चिम उत्तर प्रदेश के संगठन अध्यक्ष युवा नेता मोहित बेनीवाल, उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री कपिल देव अग्रवाल, मुजफ्फरनगर के जिला अध्यक्ष विजय शुक्ला की उपस्थिति में चांदवीर फौजी ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की।

किसान नेता चाँदवीर सिंह फौजी ने कहा आज से जनता के हित में अपने राजनीतिक सफर की शुरुआत कर रहा हूं। जैसा प्यार, आशीर्वाद आप सभी के द्वारा पहले मुझे मिलता आया है,आशा करता हूं वह स्नेह व आशीर्वाद हमेशा मिलता रहेगा।

भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव चाँदवीर सिंह फौजी के बड़े भाई स्वरू चन्द्रपाल फौजी भारतीय किसान यूनियन के बड़े नेता थे और पश्चिमी उत्तरप्रदेश की किसान राजनीति में उनका सिक्का चलता था।

उनके निधन के बाद उनके छोटे भाई चाँदवीर सिंह फौजी को संगठन में प्रदेश सचिव बनाया गया था। तभी से चाँदवीर सिंह फौजी ने भारतीय किसान यूनियन के अधिकतर आंदोलनों में हिस्सा लिया।लेकिन अब संगठन के साथ विचार न मिलने के कारण भारतीय किसान यूनियन के प्रदेश सचिव पद से अपना त्यागपत्र दे दिया है।ये गन्ना समिति मंसूरपुर में निदेशक भी है।इनका परिवार का उत्तरप्रदेश की किसान राजनीति में एक जाना-पहचाना नाम है।किसान नेता स्वः चंद्रपाल फौजी का पुत्र मोहित बालियान भी किसान राजनीति में सक्रिय है।

किसान नेता चाँदबीर सिंह फौजी का एक बेटा व एक भतीजा पाईलट है।पिछले तीस वर्षों से इनके परिवार की गिनती चौधरी टिकैत के निकटतम परिवार में गिनी जाती रही है। क्योंकि भाकियू को मजबूत करने में इनके परिवार का बड़ा योगदान रहा है।इनके साथ अनुज पहलवान पूर्व प्रधान छछरोली व मंडल उपाध्यक्ष भाकियू, ब्रजबीर सिंह पूर्व सदस्य जिला पंचायत, संजीव राठी जिला सचिव भाकियू आदि सैकड़ों लोग भाजपा में शामिल हुये।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21391 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 3 =