उत्तर प्रदेश

Firozabad News: शादी के लिए ब्लैकमेलिंग करने की कीमत जान देकर चुकानी पड़ी

Firozabad News: शिकोहाबाद में सात दिन पूर्व दिखतौली गांव के समीप प्रतापपुर रोड़ पर बोरे में मिली लाश का रविवार को एसपी ग्रामीण रण विजय सिंह ने खुलासा कर दिया। उन्होंने बताया कि बबलू की हत्या प्रेमसंबंध में हुई थी। पुलिस ने मृतक की प्रेमिका समेत उसके पति, भाई और देवर को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेजा है।

एसपी ग्रामीण ने घटना का खुलासा करते हुए बताया कि 14 नवंबर को दिखतौली गांव के समीप बोरे में बंद युवक की लाश मिली थी। जिसकी शिनाख्त 19 नवंबर को बबलू सिंह पुत्र उमेश सिंह निवासी मरैहियां थाना लोरिया पश्चिमी चंपारन बिहार के रूप में हुई। मृतक के भाई अभय सिंह की तहरीर पर अज्ञात में मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

पुलिस ने मृतक के मोबाइल नंबर की सीडीआर निकलवाई। जिससे पता चला कि 13 नवंबर को बबलू का मोबाइल कटरा मीरा में आकर बंद हुआ है। जिससे साफ हुआ कि हत्या का संबंध शिकोहाबाद से है। 19 को जब मृतक के परिजन शिकोहाबाद पहुंचे तो उनसे पूछताछ पर पता चला कि बबलू अक्सर शिकोहाबाद आता रहता था। यहां निवासी एक महिला से फोन पर बात भी करता था। इस आधार पर पुलिस ने ओमनगर निवासी महिला ज्योती के बारे में जानकारी हुई।

बीती रात पुलिस ने दबिश देकर महिला के भाई शेखर उर्फ बृजेश पुत्र महेश निवासी मोहल्ला कटरा मीरा को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में उसने अपना जुर्म स्वीकार करते हुए हत्या में प्रयुक्त आला कत्ल लोहे के पाइप एवं टाटा मैजिक लोडर वाहन एवं मृतक का आधार कार्ड की छाया प्रति बरामद कर ली। पुलिस ने चारों आरोपी बौबी, राजकुमार और ज्योती निवासी ओम नगर मैनपुरी चौराहा और शेखर उर्फ बृजेश पुत्र कटरा मीरा थाना शिकोहाबाद को गिरफ्तार कर न्यायालय के आदेश पर जेल भेज दिया।

एसपी ग्रामीण ने बताया कि बबलू की ज्योती से मित्रता कासगंज निवासी युवक के जरिये हुई थी। यह युवक ज्योती का रिश्तेदार है और विभाड़ी में बबलू के साथ काम करता था। उसने ही बबलू को ज्योती का नंबर दिया था। जिसके बाद दोनों की बातें शुरू हुईं और धीरे-धीरे एक दूसरे के नजदीक पहुंच गए। इस बीच बबलू ने ज्योती की कुछ अश्लील फोटो भी बना लीं।

ज्योती ने अपनी शादीशुदा जिंदगी को बबलू से छिपाया। दोनों में प्यार परवान चढ़ा तो बबलू महिला से शादी करने पर अड़ गया। जब उसने शादी से ना नुकर की तो उसे ब्लेक मैल करने लगा। जिसके बाद ज्योती परेशान रहने लगी। जानकारी होने पर महिला ने अपने पति, भाई और देवर के साथ मिल कर बबलू को ठिकाने लगाने की योजना बनाई।

13 नवंबर को उसे फोन कर घर बुलाया और खाना खिला कर सुला दिया। सोते में ही महिला के पति बोबी और भाई शेखर ने बबलू के सिर में सरिया से प्रहार कर उसकी हत्या कर दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =