वैश्विक

West Bengal: आरी से किए पिता के शव के टुकड़े, कूड़े के ढेर में पड़ा मिला पैर

West Bengal में एक बेटे ने अपने पिता की हत्या करने के बाद शव के टुकड़े टुकड़े कर उन्हें अलग अलग जगहों पर फेंक दिया. पुलिस ने पश्चिम बंगाल में नौसेना के एक पूर्व कर्मी की हत्या के सिलसिले में शनिवार को उनकी पत्नी और बेटे को गिरफ्तार किया है. दक्षिण 24 परगना जिले की बरुईपुर पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया है कि आरोपियों का दावा है कि नौसेना के पूर्वी कर्मी उज्ज्वल चक्रवर्ती लगातार उन्हें प्रताड़ित किया करते थे.

West Bengal पुलिस के मुताबिक, चक्रवर्ती के बेटे ने 12 नवंबर को उन्हें धक्का दिया था जिसके बाद उनका सिर अपने बुरईपुर स्थित घर में एक कुर्सी से टकरा गया था और वह बेहोश हो गए थे. उन्होंने बताया कि इसके बाद बेटे ने कथित रूप से गला घोंटकर उनकी हत्या कर दी. बेटा एक पॉलीटेक्निक में बढ़ईगीरी काष्ठ कला का छात्र है. 55 वर्षीय चक्रवर्ती 12 साल पहले नौसेना से सेवानिवृत्त हो गए थे.

West Bengal पुलिस के अधिकारी ने बताया, “चक्रवर्ती की हत्या करने के बाद उनकी पत्नी और बेटा उनके शव को स्नानघर में ले गए. इसके बाद उनके बेटे ने बढ़ईगीरी की क्लास किट से आरी निकाली और शव को छह हिस्सों में काट दिया और उन्हें आसपास के इलाकों में फेंक दिया.” उन्होंने कहा कि बेटे ने शव के टुकड़ों को प्लास्टिक में लपेटा और अपनी साइकिल से कम से कम छह चक्कर लगाए और 500 मीटर दूर उन्हें खास मल्लिक और देहिमेदान मल्ला इलाकों से फेंक दिया.

उन्होंने कहा, “ चक्रवर्ती के दोनों पैर कूड़े के ढेर से मिल गए हैं, जबकि उनके सिर और पेट को देहिमेदान मल्ला के तालाब में फेंका गया था.” उनके शव के अन्य हिस्सों की तलाश की जा रही है. मां-बेटा पुलिस के शक के दायरे में तब आए जब उन्होंने 15 नवंबर की सुबह चक्रवर्ती के गुम होने की शिकायत दर्ज कराई. पुलिस के एक अधिकारी ने बताया, “ जिस वक्त वे बरुईपुर थाने आए थे, उसने हमारे ज़ेहन में शक पैद किया. हमें उनके बयानों में खामियां मिलीं और उनसे पूछताछ की. आखिरकार बेटे ने जुर्म कुबूल कर लिया.”

शुरुआती जांच में सामने आया है कि चक्रवर्ती ने एक परीक्षा में बैठने के लिए अपने बेटे को तीन हजार रुपये देने से इनकार कर दिया था. इसके बाद उनके बीच झगड़ा हुआ. अधिकारी ने बताया, “ चक्रवर्ती ने अपने बेटे को थप्पड़ मारा, जिसके बाद उसने अपने पिता को धक्का दिया और वह कुर्सी से सिर टकराने की वजह से गिर पड़े और बेहोश हो गए. इसके बाद बेटे ने उनकी गला घोंट कर हत्या कर दी.”

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20988 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twenty + 3 =