फिल्मी चक्कर

हाई स्लिट ड्रेस में ढाया कहर Malaika Arora ने …

Malaika Arora अपने स्टाइल से भी नहीं चूकतीं. एथनिक, वेस्टर्न या फ्यूजन किसी भी लुक को एक्ट्रेस बखूबी फ्लॉन्ट करना जानती हैं. उनका इंस्टाग्राम पोस्ट इस बात का सबूत है कि वह एक फैशनिस्टा हैं.

बॉलीवुड दिवा ने रविवार को कुछ और तस्वीरें साझा कीं जो साबित करती हैं कि उनका फैशन गेम अभी भी टॉप पर है और रॉक सॉलिड है. मलाइका की इन तस्वीरों पर प्रशंसक दिल हार बैठे हैं और जमकर कमेंट्स कर रहे हैं.

Malaika Arora  इन तस्वीरों में हॉट पिंक थाई-हाई स्लिट ड्रेस में कमाल लग रही हैं. उन्होंने कैमरे के लिए कातिलाना पोज दिए. उन्होंने स्ट्रैपलेस ड्रेस पहनी हुई है और फोटोज में अपनी टोन्ड लेग्स फ्लॉन्ट कर रही हैं. उन्होंने तस्वीरों को शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, MOOD…. 1,2, cha c,cha,cha…………..’ उनकी तस्वीर पर कमेंट करते हुए एक यूजर ने लिखा- आप इतनी खूबसूरत कैसी हो. एक और यूजर ने लिखा, ये जवानी है दीवानी, मलाइका हमेशा से कमाल है.

Malaika Arora एक रियलिटी शो लेकर आ रही हैं जो उनके परिवार, दोस्तों और उनके काम के इर्द-गिर्द घूमेगा. वह नए शो में अनफ़िल्टर्ड बातचीत के माध्यम से प्रशंसकों को अपने अतीत, वर्तमान के बारे में कई खुलासे करने के लिए तैयार हैं. यह भी बताया गया है कि रियलिटी शो में उसके दोस्तों और परिवार से गेस्ट के तौर पर लोग शामिल होंगे. मूविंग इन विद मलाइका टाइटल वाला यह शो 5 दिसंबर से डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम होगा.

Malaika Arora की पर्सनल लाइफ के बारे में बात करें तो एक्ट्रेस अपने ब्वॉयफ्रेंड अर्जुन कपूर संग अपने रिलेशनशिप को लेकर भी सुर्खियों में रहती हैं. पिछले कुछ समय से दोनों एकदूसरे को डेट कर रहे हैं और कई बार सार्वजनिक रूप से एक साथ क्लिक किए गए हैं. दोनों सोशल मीडिया पर अपने प्यार का इजहार करने से कभी नहीं कतराते.

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21485 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve − 10 =