Muzaffarnagar News: थाना चरथावल पुलिस द्वारा अवैध शराब भट्टी को किया जब्त
चरथावल/ मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) अवैध शराब के विरुद्ध वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विनीत जायसवाल के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के अन्तर्गत पुलिस अधीक्षक नगर व क्षेत्राधिकारी सदर के निकट पर्यवेक्षण तथा प्र-०नि० राकेश कुमार शर्मा थाना चरथावल के कुशल नेतृत्व में थाना चरथावल पुलिस द्वारा जंगल ग्राम पावटी से अवैध शराब भट्टी जब्त करते हुए ०३ अभियुक्तगण को गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्त के कब्जे से २५ लीटर कच्ची शराब, २५ लीटर अपमिश्रित शराब, ४५० लीटर लहन(मौके पर नष्ट) तथा अवैध शराब बनाने के उपकरण बरामद किए गए। अभियुक्त की गिरफ्तारी एवं बरामदगी के सम्बन्ध में थाना चरथावल पुलिस द्वारा आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
गिरफ्तार अभियुक्तगण तेजपाल पुत्र प्रेम सिंह निवासी ग्राम पावटी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर, सचिन पुतर तेजपाल निवासी पावटी थाना चरथावल, मुजफ्फरनगर, संजय पुत्र बिरमा निवासी ग्राम दुगचढी थाना देवबन्द जिला सहारनपुर। जिसके कब्जे से २५ लीटर कच्ची शराब, २५ लीटर अपमिश्रित शराब, ४५० लीटर लहन (मौके पर नष्ट), ०२ किलोग्राम यूरिया।
अवैध शराब बनाने के उपकरण ०१ सिलैन्डर भट्टी मय रैगुलेटर व पाईप , लोहे का ड्रम, एल्युमिनियम का पतीला , लोहे की प्लेट, ०२ बडे प्लास्टिक के ड्रम , ०३ प्लास्टिक के कनस्तर मय डिब्बे तथा ०१ मग आदि बरामद किया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में उ०नि० वरूण कुमार तेवतिया, उ०नि० नितिन कुमार, हेकां० अजय कुमार, कां० सचिन कुमार, कां० अजीत सिंह थाना चरथावल शामिल रहे।

