वैश्विक

Saudi Arabia वीजा के लिए पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र जमा करने की जरूरत नहीं

Saudi Arabia जाने के लिए भारतीय नागरिकों को वीजा के लिए ज्यादा परेशानी नहीं होगी. दरअसल भारतीय नागरिकों को अब अगर सऊदी अरब जाना है तो वीजा के लिए उन्हें पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र जमा करने की जरूरत नहीं होगी. सऊदी अरब दूतावास ने इसकी जानकारी दी है.

दिल्ली स्थित Saudi Arabia दूतावास की ओर से कहा गया है कि भारत और सऊदी अरब के बीच आपसी रिश्ता और मजबूत हो इसके लिए सरकार ने यह फैसला लिया है. दूतावास ने कहा कि इस कदम से दोनों देश के रिश्तों में और मजबूती आएगी. दूतावास ने कहा कि सऊदी अरब और भारत के बीच मजबूत संबंधों और रणनीतिक साझेदारी को देखते हुए वहां जाने के लिए भारतीय नागरिकों को पुलिस सत्यापन प्रमाणपत्र से छूट दी गई है.

Saudi Arabia के दूतावास का कहना है कि भारतीय नागरिकों को सऊदी अरब की यात्रा के लिए वीजा लेने में पीसीसी की जरूरत नहीं होगी. इस दौरान सऊदी अरब दूतावास ने वहीं रह रहे करीब बीस लाख से अधिक भारतीय नागरिक की सराहना की है.

Saudi Arabia के इस कदम से भारतीय के लिए वीजा बनाना थोड़ा आसान हो जाएगा. जो भारतीय नागरिक विदेश यात्रा के तहत सऊदी अरब जाने को इच्छुक हैं उन्हें एक दस्तावेज कम बनाना पड़ेगा. बता दें अन्य देशों की यात्रा के लिए पुलिस वेरिफिकेशन सर्टिफिकेट अहम दस्तावेज है. वीजा के लिए इसे जमा करना होता है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21294 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

seventeen − one =