Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

Muzaffarnagar News- महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त फरियादियों की समस्याओं का किया निस्तारण

मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News) महिला सुरक्षा सेल में प्राप्त फरियादियों की शिकायत का नोडल अधिकारी की अध्यक्षता में मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिलाधिकारी महोदय श्री चन्द्रभूषण सिंह जी के निर्देशन में संचालित डब्ल्यूपीसी में महिलाओं से संबंधित समस्याओं की सुनवाई नियमित रूप से की जा रही है।

डब्ल्यूपीसी नोड़ल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा की अध्यक्षता में डब्ल्यूपीसी टीम द्वारा त्वरित कार्यवाही करते हुए शिकायतों का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया जा रहा है। महिला से सम्बन्धित समस्त शिकायतों को डब्ल्यूपीसी की पूरी टीम के द्वारा गंभीरता पूर्वक सुनकर उसका निस्तारण प्रत्येक दशा में करने का प्रयास किया जाता है।

डब्लूपीसी टीम द्वारा मामलों को गम्भीरता को समझते हुए शिकायतो पर त्वरित कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में डब्ल्यूपीसी में ०८ शिकायत सुनी गई, जिसमें ०२ शिकायतों में दोनो पक्षो की काफी समय तक महिला सुरक्षा सेल द्वारा कांउन्सिलिंग की गयी।

जिसके उपरान्त शिकायतों का निस्तारण कर दोनो केश खुशहाल परिवार में भेजे गये। तथा शेष बची ०६ शिकायतों की कांउन्सिलिंग करने हेतु अग्रिम तारिख दे दी गयी। मौके पर डब्ल्यूपीसी नोडल अधिकारी डॉ० नेहा शर्मा, डब्ल्यूपीसी सदस्य श्रीमति शिवांगी बालियान, डब्ल्यूपीसी की टीम सहित अभियोजक श्रीमती सरिता रानी एवं श्री धर्मेन्द्र पुण्डीर मौजूद रहें।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

1 × 4 =