उत्तर प्रदेश

Mirzapur News: सेमरी मोड के पास हार्वेस्टर ने साइकिल सवार पति-पत्नी को रौंदा

Mirzapur News: सेमरी मोड के पास हार्वेस्टर (धान काटने की मशीन) ने साइकिल सवार पति-पत्नी को रौद दिया। इस सड़क हादसे में पति की मौके पर ही मौत हो गई, जहां पत्नी को इलाज के लिए ले जाते वक्त रास्ते में मौत हो गई। घटना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया, जहां अग्रिम कार्यवाई में जुट गई।

विंध्याचल थाना क्षेत्र के सेमरी मोड़ के पास मिर्जापुर- प्रयागराज मार्ग पर साइकिल सवार पति कन्हैया लाल उर्फ भाई लाल गुप्ता उम्र 45 वर्ष पुत्र ठाकुर प्रसाद अपनी पत्नी राजकुमारी उम्र 40 वर्ष निवासी बरईबरी को दवा कराने के लिए बुधवार की देर शाम बिहसडा बाजार गए हुए थे। इस दौरान शाम को दवा लेकर वापस घर लौट रहे थे, जहां सेमरी मोड़ के पास पीछे से आ रही हार्वेस्टर ने टक्कर मार दिया।

घटना में कन्हैया की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं उनकी पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल को इलाज के लिए पास के अस्पताल में ले जाया गया, जहां पर डाक्टरों ने इलाज के लिए मंडलीय अस्पताल रेफर कर दिया। मंडलीय अस्पताल पहुंचने से पहले ही महिला की मौत हो गई। घटना के बाद गुस्साए परिजनों ने सड़क जाम कर दिया। जहां मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा-बुझाकर मामला शांत कराया।

घटना के संबंध में चौकी प्रभारी गैपुरा रविकांत मिश्रा ने बताया कि हार्वेस्टर की चपेट में आने से साइकिल सवार पति-पत्नी की मौत हुई है। शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

ten − one =