उत्तर प्रदेश

Mirzapur: छेड़खानी मामले में निलंबित पीएसी के सिपाही सुधीर कुमार पर मुकदमा

Mirzapur जिले के कटरा कोतवाली क्षेत्र निवासी महिला की शिकायत पर निलंबित पीएसी के सिपाही के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। पुलिस आरोपी पीएसी सिपाही को हिरासत में लेकर कार्रवाई में जुटी है। एक महिला ने रविवार को तहरीर देकर आरोप लगाया कि उसकी 8 वर्षीय पुत्री के साथ उसके पति के दोस्त ने अश्लील हरकत की है।

उसके पति का दोस्त पीएसी 39वीं वाहिनी में आरक्षी है। तहरीर पर कटरा कोतवाली पुलिस ने आरक्षी सुधीर कुमार निवासी सरायमीर थाना सरायमीर आजमगढ़ के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर आरोपी को हिरासत में ले लिया।

एसपी सिटी श्रीकांत प्रजापति ने बताया कि महिला की तहरीर पर आरक्षी सुधीर कुमार के खिलाफ मुकदमा दर्ज हिरासत में लिया है। आरक्षी सुधीर कुमार 39वीं वाहिनी पीएसी से निलंबित है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21421 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 − 1 =