CM योगी और उनके गुरु पर की थी टिप्पणी, Anurag Bhadouria ने मांगी माफी
सपा नेता Anurag Bhadouria ने उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु ब्रह्मलीन संत अवैद्यनाथ के खिलाफ अमर्यादित टिप्पणी की थी। जिसके बाद, भारतीय जनता पार्टी (BJP) ने अनुराग भदौरिया के खिलाफ लखनऊ के हजरतगंज थाने में तहरीर दी थी। बीते दिनों, इलाहाबाद हाई कोर्ट ने अनुराग भदौरिया की जमानत याचिका ख़ारिज कर दी थी।
Anurag Bhadouria ने एक वीडियो जारी कर शुक्रवार (25 नवंबर) को अपना पक्ष रखा। भदौरिया ने वीडियो ट्वीट किया, जिसमें वो कह रहे हैं कि, देश के सभी संवैधानिक पद पर बैठे महानुभावों का सम्मान करता हूं। यूपी के मुख्यमंत्री जी और उनके गुरु का भी मैं आदर और सम्मान करता हूं। 11 नवंबर को एक टीवी डिबेट के दौरान भी मैंने इस बात का पूरा ध्यान रखा कि किसी की भावना को ठेस न पहुंचे। बावजूद किसी की भावनाएं आहत होती है, तो मैं इसके लिए मैं क्षमा प्रार्थी हूं।’
Anurag Bhadouria कई बार वो भाषाओं की मर्यादा लांघते भी रहे हैं। अक्सर टीवी डिबेट पर उन्हें ‘हॉट टॉक’ करते देखा जाता है। मगर, इस बार तो सपा प्रवक्ता ने यूपी के सीएम योगी आदित्यनाथ और उनके गुरु अवैद्यनाथ के खिलाफ ही अमर्यादित टिप्पणी कर दी। अनुराग भदौरिया के अमर्यादित बोल से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खासा रोष है।
इस मामले में राजधानी लखनऊ के हजरतगंज थाने में बीजेपी ने तहरीर दी है। सपा प्रवक्ता के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर बीजेपी प्रदेश प्रवक्ता हीरो बाजपेई ने तहरीर दी है। बाजपेई ने तहरीर में लिखा है कि सपा नेता ने ब्रह्मलीन महंत अवैद्यनाथ का नाम शरारत पूर्ण तरीके से जानबूझकर गलत उच्चारण करते हुए लिया। इससे लोगों में गुस्सा है।
भारतीय जनता पार्टी के प्रवक्ता ने तहरीर में कहा था कि, गोरक्षपीठ से करोड़ों हिंदुओं की आस्था जुड़ी है। ये हिन्दू आस्था का महत्वपूर्ण केंद्र है।

