उत्तर प्रदेश

UPSRTC की बसों में टिकट लेना आसान, यूपीआई के माध्यम से Payment

 UPSRTC (उत्तर प्रदेश परिवहन निगम) की बसों में टिकट लेना आसान हो गया है। परिवहन निगम में लगातार सुधार किए जा रहे हैं। इसी क्रम में निगम की बसों में यात्रा करने वाले यात्रियों के लिए अब टिकट मूल्य भुगतान के लिये क्यू आर कोड स्कैन कर यूपीआई के माध्यम से सुविधा उपलब्ध करायी जा रही है।

उत्तर प्रदेश के परिवहन राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दयाशंकर सिंह ने बताया कि प्रदेश सरकार उत्तर प्रदेश के लोगों को बेहतर परिवहन सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए कटिबद्ध है। इस दिशा में उत्तर प्रदेश परिवहन निगम लगातार कार्य कर रहा है। नये तकनीकों का समावेश किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि इस व्यवस्था को अधिक प्रभावी एवं आकर्षक बनाने के उद्देश्य से उप्र परिवहन निगम पेटीएम के सहयोग से बस परिचालको हेतु आकर्षक प्रोत्साहन योजना प्रारम्भ करने जा रहा है, जिसके अन्तर्गत परिचालको को यूपीआई द्वारा टिकट किराया लेने पर प्रति टिकट एक रूपए की धनराशि पेटीएम की ओर से परिचालक को दी जायेगी।

सिंह ने बताया कि इस स्कीम के लागू होने से परिवहन निगम की बसों के परिचालकों को यूपीआई को प्रयोग करने के लिए प्रेरित किया जायेगा। इसी के साथ परिवहन निगम के प्रत्येक क्षेत्र के टॉप-3 यूपीआई के माध्यम से किराया लेने वाले परिचालाकों को विशेष पुरस्कार से सम्मानित करने की योजना बनायी गई है। उन्होंने बताया कि विशेष प्रोत्साहन योजना आगमी 15 दिवस में निगम बसों में लागू की जायेगी। क्रियान्वयन के लिये कार्यवाही प्रारम्भ कर दी गयी है।

दयाशंकर सिंह ने बताया कि वर्तमान में परिचालको को यूपीआई माध्यम से टिकट विक्रय करने में हिचकिचाहट को दूर करने के उद्देश्य से यह योजना लागू की जा रही है। 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21300 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

14 − 13 =