वैश्विक

जेल भेजे जाने के दो दशक बाद विपक्षी नेता Anwar Ibrahim मलेशिया के प्रधानमंत्री चुने गए

Anwar Ibrahim मलेशिया के प्रधानमंत्री चुने गए. इस मौके पर भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अनवर को बधाई दी. मलेशिया के सुल्तान अब्दुल्ला सुल्तान अहमद शाह ने अनवर इब्राहिम को गुरुवार को देश का नया प्रधानमंत्री घोषित किया. अनवर को दसवें प्रधानमंत्री के रूप में शपथ दिलाई गई.

अनवर इब्राहिम के नाम की घोषणा होने के बाद पीएम मोदी ने ट्वीट कर उन्हें बधाई दी. पीएम ने अपने ट्वीट में लिखा, मलेशिया का प्रधानमंत्री चुने जाने पर अनवर इब्राहिम को बधाइयां. मैं भारत-मलेशिया के बीच व्यापक रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत करने के वास्ते साथ मिलकर काम करने के लिए उत्सुक हूं. बता दें कि देश में बड़ी संख्या में जातीय चीनी और भारतीय भी रहते हैं.

1990 के दशक में उन्हें उप प्रधानमंत्री पद से हटाए जाने और जेल भेजे जाने के बाद देश की सड़कों पर न सिर्फ बड़े पैमाने पर विरोध-प्रदर्शन हुए थे, बल्कि एक सुधारवादी गठबंधन भी अस्तित्व में आया था, जो आगे चलकर एक बड़ी राजनीतिक ताकत के रूप में उभरा. अनवर के नेतृत्व वाले सुधारवादी गठबंधन की यह दूसरी जीत है.

इससे पहले, 2018 के आम चुनावों में भी इस गठबंधन को विजय हासिल हुई थी, लेकिन सत्ता को लेकर संघर्ष के चलते 22 महीने में ही उसका पतन हो गया. अनवर की सरकार गिरने के बाद से ही मलेशिया में राजनीतिक अस्थिरता का दौर जारी है.

मलेशिया के आम चुनाव में Anwar Ibrahim के नेतृत्व वाले गठबंधन पाकतन हरपन को सर्वाधिक 82 सीटों पर जीत हासिल हुई थी. हालांकि, यह गठबंधन सरकार गठन के लिए जरूरी 112 सीटों के आंकड़े से काफी पीछे रह गया था. 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21461 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

one × four =