Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

छापा मारकर नकली शराब पकडी, तीन गिरफ्तार

मुजफ्फरनगर। नई मंडी पुलिस ने अंकित विहार में एक मकान पर छापा मारकर वहां नकली शराब बना रहे तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। एक आरेपी मौक से भागने में सफल हो गया।

पुलिस ने मौके से सैकडों बने हुए पव्वे, खाली पव्वे, रैपर, बार कोड, कैमिकल व अन्य सामान जब्त किया है।एसपी सिटी सतपाल अंतिल ने पत्रकारों को जानकारी देते हुए बताया कि नई मंडी पुलिस को सूचना मिली थी कि अंकित विहार स्थित एक मकान में कुछ लोग अवैध रूप से शराब बना रहे है।

इस सूचना पर पुलिस ने बताये गये स्थान पर छापा मारा तो वहां चार लोग शराब बना रहे थे पुलिस ने मौके से तीन लोगों को दबोच लिया। जबकि एक मौके से फरार हो गया।

एसपी सिटी ने बताया कि पकडे गये आरोपी सौरभ उर्फ मन्नू निवासी अंकित विहार, नीटू निवासी शिवनगर, सन्नी निवासी गांव सुहागा थाना दौराला है।

मौके से फरार आरोपी संजीव निवासी अंकित विहार है। एसपी सिटी ने बताया कि पुलिस ने मौके से साढे पांच सौ पव्वे बने हुए तोहफा ब्रांड, खाली पव्वे रैपर, कैमिकल, बार कोड व अन्य उपकरण बरामद किये है।

पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पकडे गये आरोपियों को जेल भेज दिया है और फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के प्रयास कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

18 − seven =