Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

मुजफ्फरनगर में एक महिला समेत दो लोगों ने भोपा नहर में कूदकर की आत्महत्या

भोपा। आत्महत्या के इरादे से गंग नहर मे कूदी वृद्ध महिला व एक बुजुर्ग व्यक्ति के नहर मे छलांग लगाने से पुलिस मे हडकम्प मच गया। पुलिस ने नहर मे कूदी महिला के शव को नहर से बाहर निकलवाया।

पुलिस व गोताखोर टीम नहर मे डूबे बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश मे जुटी।जानकारी के अनुसार आज दोपहर एक बुजुर्ग महिला ने अज्ञात कारणो के चलते आत्म हत्या के इरादे से भोपा गंगनहर मे छलांग लगा दी। महिला द्वारा नहर मे छलांग लगाने से नहर मे नहा रहे तथा अपने पशुओ को नहला रहे ग्रामणो मे हडकम्प मच गया।

ग्रामीणो ने इस हादसे की जानकारी पुलिस को दी। महिला द्वारा गंगनहर मे छलांग लगाने की सूचना मिलते ही इंस्पैक्टर भोपा संजीव कुमार मय फोर्स के मौके पर पहुंचे। पुलिस व गोताखोर टीम ने काफी मशक्कत कर गंगनहर मे डूबी महिला के शव को नहर से बाहर निकलवाया। पुलिस द्वरा मौके पर मौजूद भीड की मदद से जब मृतका की पहचान कराने का प्रयास किया तो मृतका की पहचान कस्बा भोकरहेडी निवासी प्रेमो पत्नि सेवा के रूप मे हुई। इस दुखद हादसे से मृतका के परिजनो व ग्रामीणो मे शोक छा गया।

वहीं एक अन्य हादसे मे थाना नई मन्डी के निकटवर्ती गांव अलमासपुर निवासी करीब 75 वर्षीय ब्रहम सिह जाटव नामक बुजुर्ग व्यक्ति ने बीमारी से त्रस्त होकर आज सुबह करीब आठ बजे भोपा गंग नहर मे छलांग लगा दी।

इस हादसे की जानकारी मिलते ही मय फोर्स के मौके पर पहुंचे इंस्पैक्टर संजीव कुमार ने पुलिस व गोता खोर टीम की मदद से गंग नहर मे कूदे बुजुर्ग व्यक्ति की तलाश शुरू की। इस दौरान कई ग्रामीण मौके पर एकत्रित रहे। बताया जाता है कि ब्रहमसिह जाटव पिछले काफी समय से कैंसर से पीडित है। जिस कारण उसने यह कदम उठाया है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21406 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × four =