फिल्मी चक्कर

Jubin Nautiyal का हुआ एक्सीडेंट, सिर में भी गंभीर चोट आई

Jubin Nautiyal का एक्सीडेंट हो गया है. जानकारी के अनुसार सिंगर अचानक सीढ़ियों से गिर गए, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल में भर्ती कराया गया. बताया जा रहा है कि सिंगर को कोहनी और रिब्स में फ्रैक्चर आया है. वहीं सिर में भी गंभीर चोट आई है. हादसे में घायल होने के बाद जुबिन के दायीं बांह का ऑपरेशन किया जाएगा. डॉक्टरों ने उन्हें बांह का इस्तेमाल ना करने की सलाह दी है.

जुबिन नौटियाल यूथ के फेवरेट सिंगर में से एक है. उनके एक्सीडेंट की खबर के बाद फैंस काफी परेशान है. सभी सिंगर के ठीक होने की दुआ कर रहे है. एक यूजर ने लिखा, ”सर आप प्लीज जल्दी से ठीक हो जाओ”. एक दूसरे यूजर ने लिखा, ”अपना ध्यान रखा कीजिए…कैसे चोट लग गई आपको…जल्द ठीक होने के लिए प्रार्थना करता हूं”.

एक अन्य यूजर ने लिखा, ”आप मेरे सुपर हीरों हो…जल्द ठीक हो जाओ”. जुबिन सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते है. सिंगर अपने फैंस के लिए अक्सर फोटोज और वीडियोज शेयर करते है. उनकी सुरीली आवाज के लाखों फैंस है, जो उनकी एक झलक पाने के लिए बेताब रहते है

जुबिन नौटियाल का नया गाना तू सामने आए हाल ही में रिलीज हुआ है. इस गाने को फैंस काफी ज्यादा पसंद कर रहे है. गाने में सिंगर के साथ योहानी भी थी. दोनों की केमिस्ट्री टॉप क्लास की लग रही थी. जुबिन नौटियाल लुट गए और हमनावा मेरे जैसे चार्टबस्टर्स के लिए फेमस हुए. वह अपने सुपरहिट गानों जैसे सामने आए, माणिके और अन्य के लिए भी चर्चा में रहे हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

two × 4 =