उत्तर प्रदेश

Neelachal Express में लोहे की रॉड गर्दन में फंसने से यात्री की दर्दनाक मौत

 Neelachal Express में सोमना और डांबर रेलवे स्टेशन के बीच में बड़ा हादसा हो गया। ट्रेन में बैठे एक यात्री के गर्दन में लोहे की रॉड घुस गई, जिससे यात्री की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।

हादसे के बाद में ट्रेन के अंदर हडकंप मच गया। जिसके बाद में ट्रेन को अलीगढ़ जंकशन पर रोका गया और यात्री के शव को उतार लिया गया। यात्री की पहचान हरिकेश दुबे पुत्र संतराम निवासी गोपीनाथपुर सुल्तानपुर के रूप में हुई है। अधिकारी ने कहा शव को जीआरपी के हवाले कर दिया गया है और मामले की जांच शुरू कर दी गई है।

मिली जानकारी के अनुसार दिल्ली कानपुर नीलाचल एक्सप्रेस के जनरल डिब्बे में एक यात्री यात्रा कर रहा था। उसी दौरान बाहर से एक लोहे का रॉड जनरल कोच की तरफ आई और यात्रा कर रहे यात्री हरिकेश कुमार दुबे की गर्दन को चीरते हुए निकल गयी, जिससे उसकी मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई.।

यह घटना सुबह में करीब 8.45 बजे हुई। उसके बाद में Neelachal Express को 9 बजकर 23 मिनट पर अलीगढ़ जंक्शन पर रोका गया। यात्री के शव को बाहर निकाल लिया। उन्होने बताया मामले की जांच की जा रही हैं। हादसा किन कारणों से हुआ है उसका भी पता लगाया जा रहा है। यह लोहे की रॉड ट्रेन में कैसे घुसी इसकी भी जांच की जा रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21343 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

eighteen − ten =