उत्तर प्रदेश

Sonbhadra News: घर बुलाकर दुष्कर्म करने के मामले में देवर भाभी को 10-10 वर्ष कैद की सजा

Sonbhadra News: नौ वर्ष पूर्व धोखे से 15 वर्षीय नाबालिग को घर बुलाकर दुष्कर्म करने के मामले में देवर भाभी को 10-10 वर्ष कैद की सजा सुनाई गई है। मामले में भाभी पर धोखे से लड़की को घर बुलाने और दुष्कर्म में सहयोग करने का आरोप है। अपर सत्र न्यायाधीश/ विशेष न्यायाधीश पॉक्सो एक्ट निहारिका चौहान की अदालत ने शुक्रवार को सुनवाई करते समय यह फैसला सुनाया। अधिवक्ता

ओं की दलीलों और पत्रावली में उपलब्ध साक्ष्यों के आधार पर दोषसिद्ध पाकर दोषी जितेंद्र और उसकी भाभी रिंकी को 10-10 वर्ष की कैद की सजा सुनाई गई। देवर को 30 हजार रुपये और भाभी को 20 हजार रुपये अर्थदंड की सजा दी गई। अर्थदंड अदा न करने पर 6-6 माह की अतिरिक्त कैद भुगतनी पड़ेगी। अर्थदंड की पूरी धनराशि पीड़िता को प्रदान की जाएगी।

अभियोजन कथानक के मुताबिक पन्नूगंज थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति ने 27 अगस्त 2013 को न्यायालय में 156(3) सीआरपीसी के तहत प्रार्थना पत्र दिया। अवगत कराया कि 21 अगस्त 2013 को दोपहर 12 बजे उसकी 15 वर्षीय नाबालिग बेटी को पन्नूगंज थाना क्षेत्र के शाहपुर गांव की रिंकी देवी पत्नी राजेश ने आवश्यक कार्य से अपने घर बुलाया और दरवाजा बंद कर लिया।

उसके बाद उसके साथ उसके देवर जितेंद्र पुत्र रामराज हलुआई ने जबरन निर्वस्त्र कर बलात्कार किया। इसके अलावा चाकू सटाकर किसी से बताने पर हत्या करने की धमकी देवर और भाभी ने उसकी बेटी को दिया। किसी तरह बेटी घर पहुंची तो आपबीती सुनाई।

कोर्ट के आदेश पर पन्नूगंज पुलिस ने 23 अक्तूबर 2013 को दुष्कर्म, छेड़खानी और पॉक्सो एक्ट में एफआईआर दर्ज कर मामले की विवेचना शुरू की। विवेचक ने पर्याप्त सबूत मिलने का दावा करते हुए न्यायालय में जितेंद्र और रिंकी के विरुद्ध चार्जशीट दाखिल किया।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21360 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − 5 =