Muzaffarnagar News: कडे सुरक्षा प्रबंधों के बीच हुआ चुनावः रालोद और भाजपा में हुई कांटे की टक्कर
खतौली। मुजफ्फरनगर। (Muzaffarnagar News)कडे सुरक्षा प्रबन्धों के बीच खतौली विधानसभा सीट के 369 पोलिंग स्टेशनों पर शंातिपूर्ण तरीके से मतदान सम्पन्न हुआ। एक और जहंा मतदान को लेकर आला अधिकारी दिनभर क्षेत्र मे भ्रमण पर रहे वहीं दूसरी और गठबंधन एवं भाजपा प्रत्याशी ने चुनाव के दौरान क्षेत्र में कई मतदान केन्द्रो पर पहंुचे।
खतौली विधानसभा सीट पर होने वाले चुनाव को लेकर पिछले करीब एक महीने से गहमा गहमी बनी हुई थी। टिकट वितरण से लेकर आज मतदान सम्पन्न होने तक ना सिर्फ खतौली बल्कि जनपदभर में सियासी पारा चढा रहा। पिछले एक पखवाडे से सियासी गलियारों मे सिर्फ और सिर्फ खतौली उपचुनाव की ही चर्चाएं रही।
इस दौरान दोनो ही दल अपनी अपनी जीत के दावे करते नजर आए तथा जनसम्पर्क कर मतदाताओं की नब्ज टटोलने मे मश्गूल रहे। जातिगत आधार पर किस क्षेत्र में कौनसी जाति विशेष के निवासी हैं चुनाव को लेकर उनका क्या मन है। इस सब को लेकर मंथन होता रहा।
इन सब बातों से दिगर निर्वाचन आयोग द्वारा घोषित चुनावी कार्यक्रम के तहत आज 05 दिसम्बर 2022 को खतौली विधानसभा सीट पर जिला पुलिस प्रशासन की विभिन्न व्यवस्था तथा कडे सुरक्षा प्रबन्धों के बीच मतदान कार्य सम्पन्न हुआ। मतदान के दौरान कहीं नलका चला तो कहीं कमल खिलने की चर्चाए रही।
प्रत्याशी समर्थक जातिगत आधार पर क्षेत्रवार अपनी जीत के प्रति आश्वस्त नजर आए। सुबह के वक्त विभिन्न बूथ सूने-सूने नजर आए वहीं दूसरी और मौसम की मेहरबानी के चलते समय बढने के साथ मतदान केन्द्रो पर मतदाताओं की भीड बढने लगी। जागरूक मतदाता शांतिपूर्ण तरीके से पंक्तिबद्ध हो पोलिंग बूथ पर अपनी बारी का इन्तजार करते रहे। रालोद-सपा गठबंधन प्रत्याशी मदन भैयया एवं भाजपा प्रत्याशी राजकुमारी सैनी ने अपने पति पूर्व विधायक विक्रम सैनी के साथ क्षेत्र के विभिन्न गंावो में मतदान केेन्द्र का भ्रमण किया। मतदान के दौरान प्रत्याशी समर्थक अपने-अपने प्रत्याशी के पक्ष मे जातिगत आधार पर हारजीत के आंकडे फिट करते रहे।
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि आज सम्पन्न हुआ यह चुनाव कई बातों को लेकर अहम है, उनका मानना है कि इस चुनाव को महज उपचुनाव ना समझा जाए। बल्कि इस चुनाव के दूरगामी परिणाम होंगे। खतौली उपचुनाव के नतीजे आगामी लोकसभा चुनाव की रूपरेखा तैयार करेंगे। जिस कारण यह चुनाव भाजपा तथा विपक्ष के बीच प्रतिष्ठा का सवाल बन गया है। चुनाव मंे हारजीत को लेकरदोनो दलों ने जमकर जनसर्म्पक किया।
चुनाव तो चुनाव है। इसमे कुछ ही निश्चित नही है। सिर्फ जातिगत आंकडो,क्षेत्र की समस्या एवं चुनाव के प्रति मतदाताओं का रूझान ही चुनाव को दिशा और दशा प्रदान करता है। इस सब से दिगर चुनावी प्रक्रिया की अन्तिम कडी यानी मतगणना के बाद ही किसी प्रत्याशी की हारजीत सुनिश्चित होती है। उससे पूर्व सिर्फ पूर्वानुमान ही हैं। जो ििकसी प्रत्याशी की हार-जीत के प्रति मात्र अंदेशा है। चुनाव को शांतिपूर्ण सम्पन्न कराने के उददेश्य से आला अधिकारियो ने विभिन्न मतदान केन्द्रो का भ्रमण किया।
आज दोपहर के वक्त खतौली विद्यानसभा क्षेेेत्र मे पहंुचे सहारनपुर मंडलायुक्त डा.लोकेश कुमार एम., डीआईजी सहारनपुर परिक्षेत्र सुधीर कुमार सिंह, जिला निर्वाचन अधिकारी/जिलाधिकारी चन्द्रभूषण सिंह,एसएसपी विनित जायसवाल एवं अपर जिला निर्वाचन अधिकारी नरेन्द्र बहादुर सिंह आदि पुलिस व प्रशासनिक अधिकारी भ्रमण के दौरान मतदान केन्द्र पहंुचे तथा मतदान सम्बन्धी व्यवस्थाओं को देखा।

