वैश्विक

अहमदाबाद- महिला पुलिस सब-इंस्पेक्टर पर दुष्कर्म के आरोपी से 35 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप

गुजरात के अहमदाबाद में एक महिला पुलिस उप निरीक्षक (सब-इंस्पेक्टर) पर दुष्कर्म के आरोपी से 35 लाख रुपये की रिश्वत लेने का आरोप लगा है। मामला सामने आने के बाद महिला उप निरीक्षक को गिरफ्तार कर लिया गया है। गिरफ्तारी के बाद उसे अदालत में पेश किया गया जहां से उसको तीन दिन की पुलिस हिरासत में भेज दिया गया है। 

आरोपी महिला उप निरीक्षक श्वेता जड़ेजा अहमदाबाद के महिला पुलिस स्टेशन की इंचार्ज थी। श्वेता जड़ेजा पर दुष्कर्म के आरोपी से 35 लाख रुपये की रिश्वत लेने के आरोप में एफआईआर दर्ज की गई थी।

एफआईआर के मुताबिक अहमदाबाद की एक निजी कंपनी की दो महिला कर्मचारियों ने कंपनी के प्रबंध निदेशक केनल शाह के खिलाफ दुष्कर्म की शिकायत दर्ज कराई थी।

जांच के दौरान महिला पुलिस थाने की इंचार्ज श्वेता जड़ेजा ने आरोपी से 35 लाख रुपये रिश्वत की मांग की और कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो आरोपी के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। श्वेता जड़ेजा ने केनल शाह के भाई भावेश को बुलाकर रिश्वत की मांग की और 20 लाख रुपये में दोनों पक्ष राजी हो गए। 

रिश्वत की रकम श्वेता जड़ेजा के किसी पहचान वाले को पहुंचा दी गई। इसके अलावा एक और मामले में आरोपी केनल शाह से 15 लाख रुपये और लिए गए। इसी दौरान आरोपी के भाई भावेश ने श्वेता एक शिकायत पुलिस को दे दी। क्राइम ब्रांच की टीम ने पूरे मामले की बारीकी से जांच कर श्वेता जड़ेजा के खिलाफ शिकायत दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया। 

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21225 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

20 − thirteen =