जिलाधिकारी ने गांव बीवीपुर मे किया वृक्षारोपण
मुजफ्फरनगर। सीएम योगी के मिशन वृक्षारोपण कार्यक्रम के तहत जिलाधिकारी द्वारा वृक्षारोपण किया गया। वातावरण को प्रदूषण मुक्त करने तथा सभी नागरिको को पौधारोपण के प्रति जागरूक करने के उददेश्य से प्रदेश के साथ साथ आज जनपद मे भी पुलिस तथा प्रशासनिक अधिकारियो द्वारा जनपदभर मे विभिन्न स्थानो पर पौधारोपण किया गया।
इसी संदर्भ वन महोत्सव के अर्न्तगत डीएम सेल्वा कुमारी जे. ने आज जानसठ रोड स्थित गांव बीवीपुर मे गुलशन अर्बन मकेन्टाईन बैंक की तत्वाधान मे पौधारोपण किया।
इसके पश्चात जिलाधिकारी ने शामली रोड स्थित खामपुर तथा पौराणिक तीर्थ स्थली एवं श्रीमदभागवत उदगम पीठ शुकतीर्थ मे भी पौधारोपण किया।
इस दौरान जिलाधिकारी के साथ सीडीओ आलोक यादव, एडीएम प्रशासन अमित कुमार,मेरठ एमडीए के अधिकारी, वन विभाग के अधिकारी, एसडीएम जानसठ, सीओ भोपा,इंस्पैक्टर भोपा संजीव कुमार आदि अधिकारीगण मौजूद रहे।
उल्लेखनीय है कि लखनउ मे आज सीएम योगी आदित्यनाथ ने मिशन वृक्षारोपण का शुभारम्भ किया है। जिसका उददेश्य दिनभर मे प्रदेश मे 25 करोड पौधे रोपे जाने का लक्ष्य है।
