वैश्विक

फर्जी डिग्री: पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस ने 52 कर्मचारियों को नौकरी से निकाला

पाकिस्तान में फर्जी डिग्री की मदद से नौकरी पाने वाले 52 कर्मचारियों को निकाल दिया है। स्ट्रैप्ड पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (पीआईए) ने फर्जी डिग्री, नियमों के उल्लंघन सहित अन्य आरोपों के आधार पर दोषी पाए गए कर्मचारियों को नौकरी से निकाल बाहर किया है। गौरतलब है कि पिछले माह पीआईए ने 140 से अधिक को पायलट की नौकरी की पर रखा था।

 पाकिस्तान द्वारा यह मानने के बाद कि उसके कई पायलट फर्जी हैं, कई देश उसके पायलटों पर प्रतिबंध लगा रहे हैं। यूरोपीय संघ, ब्रिटेन और खाड़ी देशों के बाद अब उसके मित्र देश मलयेशिया ने भी पाकिस्तानी पायलटों पर प्रतिबंध लगा दिया है।

सीएएएम ने शुक्रवार देर रात जारी बयान में कहा कि पीआईए के पायलटों को लेकर मिली जानकारी से हम चिंतित हैं इसलिए यह कार्रवाई कर रहे हैं।

मलयेशिया के उड्डयन प्राधिकरण (सीएएएम) के सीईओ कैप्टन चेस्टर वू ने कहा, हम इस मामले पर नजर रख रहे हैं। प्राधिकरण ने कहा, पाकिस्तान नागरिक उड्डयन प्राधिकरण के बारे में जो बातें आ रही हैं, उनके बारे में गंभीरता से सोचना जरूरी है। हाल के दिनों में कई देशों ने पीआईए और इसके पायलटों पर रोक लगाई है

हम भी इनकी उड़ानों पर तत्काल प्रभाव से रोक लगा रहे हैं। हम कुछ पायलटों के लाइसेंस की जांच भी करेंगे। दरअसल, पाक उड्डयन मंत्री गुलाम सरवर खान ने संसद में माना था कि देश के 40 फीसदी पायलटों के लाइसेंस फर्जी हैं। पाकिस्तान के 107 पायलट विदेशी एयरलाइंस कंपनियों में काम करते हैं।

खाड़ी के मुस्लिम देश कुवैत, ईरान, जॉर्डन, यूएई पहले ही पीआईए और पाकिस्तानी पायलटों को प्रतिबंधित कर चुके हैं। इसके बाद वियतनाम, ब्रिटेन और अब मलयेशिया भी इस सूची में शामिल हो गया है।

दरअसल, 22 मई को कराची में क्रैश हुए विमान के बाद 25 जून को इसकी जांच रिपोर्ट संसद में पेश हुई। इसके बाद पाक उड्डयन मंत्री ने कहा, पीआईए में 860 पायलटों के लाइसेंस फर्जी होने का शक है।

 

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21325 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

five × two =