उत्तर प्रदेश

Hardoi News: सीजेएम के आदेश पर दारोगा व सिपाहियों समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज

Hardoi News: तहरीर बदलवा कर युवती की रिपोर्ट दर्ज करने के मामले में पुलिस ने सीजेएम के आदेश पर दारोगा व सिपाहियों समेत छह के खिलाफ धोखाधड़ी व जान से मारने की धमकी देने की रिपोर्ट दर्ज की है। सीजेएम को दिए गए प्रार्थनापत्र में पंडरवा किला गांव की शाहीन ने कहा कि उसके पिता अब्दुर्रहमान का निधन आठ वर्ष पूर्व हो चुका है।

उसके भाई सलमान, गुफरान उसे मारते पीटते रहे और उसकी शादी मर्जी के बिना काफी उम्र दराज व्यक्ति से करना चाहते थे। उसने अपनी बिरादरी के हारून के साथ निकाह कर लिया।

इसकी जानकारी होने पर 30 मई 2019 को सुबह आठ बजे उसके तीनों भाइयों ने उसे खूब पीटा और जान से मारने की धमकी दी। वह अपने भाइयों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने कोतवाली गई। जहां पर एसआई राजेश्वर त्रिपाठी ने उसकी तहरीर ले ली। इस बीच उसके भाई सलमान व इमरान भी कोतवाली पहुंच गए।

कोतवाली पर मौजूद सिपाही राम किशुन मिश्रा व अनूप सिंह ने उससे दो सादे कागज पर हस्ताक्षर बनवा लिए और बोले रिपोर्ट लिख ली जाएगी। दूसरे दिन एफआईआर कापी देखकर वह दंग रह गई।

दारोगा व सिपाही ने उसके भाईयों से साठगांठ कर फर्जी कहानी बनाकर उसके पति हारून व उसके परिवार वालों के खिलाफ रेप आदि की धाराओं में झूठी रिपोर्ट दर्ज करवा दी, जबकि उसने ऐसी कभी कोई तहरीर उनके खिलाफ नहीं दी।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: [email protected]

News-Desk has 20960 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

10 + ten =