वैश्विक

Volodymyr Zelenskyy: ‘द स्पिरिट ऑफ यूक्रेन’ और ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ घोषित

यूक्रेन के राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy को अमेरिका की प्रमुख पत्रिका ‘टाइम’ ने ‘द स्पिरिट ऑफ द यूक्रेन’ की उपाधि देते हुए साल 2022 का ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ घोषित किया है. मीडिया रिपोर्ट्स की मानें, तो दुनिया भर में विख्यात अंग्रेजी की प्रमुख पत्रिका ‘टाइम’ ने रूस की सैन्य कार्रवाई के सामने प्रतिरोध की क्षमता का प्रदर्शन करने के लिए Volodymyr Zelenskyy को ‘पर्सन ऑफ द ईयर’ घोषित किया है. 

अमेरिका यूक्रेन को नाटो (उत्तरी अटलांटिक संधि) में शामिल करने के लिए प्रत्यक्ष और परोक्ष रूप से रूस के खिलाफ यूक्रेन को आर्थिक और सामरिक तौर पर मदद कर रहा है.

Volodymyr Zelenskyy के कीव में बने रहने और 24 फरवरी 2022 से चल रहे युद्ध के बीच अपने देश में सामना करने के फैसले को भाग्यपूण बताते हुए टाइम पत्रिका के प्रधान संपादक एडवर्ड फेलसेंथल ने कहा कि इस साल का फैसला अब तक की याद में सबसे स्पष्ट कष्ट था.

24 फरवरी 2022 से रूस द्वारा की गई सैन्य कार्रवाई के बाद से ही यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमी जेलेंस्की ने न केवल यूक्रेन के लोगों को बल्कि दुनिया भर के नागरिकों को सुरक्षित उनके गंतव्य तक पहुंचाने के लिए सरकारों से लगातार बातचीत की. वे लगातार सुर्खियों में बने रहे और हाल ही में जब यूक्रेन ने रूस को महत्वपूर्ण दक्षिणी शहर से पीछे धकेलने खेरासन की सड़कों पर जश्न मनाया.

टाइम पत्रिका के प्रधान संपादक एडवर्ड फेलसेंथल ने साल 2022 के पर्सन ऑफ द ईयर के विजेता की घोषणा करते हुए लिखा कि राष्ट्रपति Volodymyr Zelenskyy ने अपनी सुरक्षा की परवाह न करते हुए खुद को पूरी तरह से रूस की सैन्य कार्रवाई के खिलाफ झोंक रखा है. इसके साथ ही, रूस की ओर से सैन्य कार्रवाई की शुरुआत करने के बाद से ही उन्होंने वैश्विक समुदाय और अंतरराष्ट्रीय मंचों पर यूक्रेन के लोगों की आवाज को बुलंदी के साथ रखा है. यूक्रेन पर युद्ध थोपने के लिए रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की कड़ी निंदा करने के साथ उन्हें हमलावर करार दिया.

इसके साथ ही, एडवर्ड फेलसेंथल ने यह भी कहा कि रूसी सैनिकों की ओर से आक्रामक हमले किए जाने के बावजूद जेलेंस्की लगातार अपने सैनिकों के बीच जाते रहे. इतना ही नहीं, वे अपने ही देश में रेलगाड़ी से सफर करते हैं और इस दौरान भी युद्ध की अपडेट पर नजर रखते हैं.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

2 × three =