वैश्विक

Rajasthan: भारत-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर पर बीएसएस और पाक रेंजर्स के बीच गोलीबारी

Rajasthan में श्रीगंगानगर के अनूपगढ़ सेक्टर में भारत-पाक इंटरनेशनल बॉर्डर पर शुक्रवार देर शाम सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पाक रेंजर्स के बीच गोलीबारी हुई. सेना के अधिकारियों ने यह जानकारी दी है. उन्होंने बताया कि भारत में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है. बीएसएफ ने सीमा पार के अपने समकक्षों के साथ एक फ्लैग मीटिंग बुलाई है, जिसके शनिवार को अनूपगढ़ सेक्टर में होने की संभावना है.

अधिकारियों ने कहा कि समझा जा रहा है कि भारत की तरफ कुछ स्थानीय लोगों की आवाजाही के कारण पहले पाकिस्तान की ओर से गोलीबारी की गई, जिसका बीएसएफ के जवानों ने भी जवाब दिया.

अंतरराष्ट्रीय सीमा पर राजस्थान के मोर्चे पर दोनों देशों के सैनिकों के बीच गोलीबारी का यह पहला मामला है. अंतरराष्ट्रीय सीमा रेखा गुजरात, पंजाब और जम्मू से भी गुजरती है. बीएसएफ के एक अधिकारी ने बताया कि इस घटना के बारे में और जानकारी का अभी इंतजार है.

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21452 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

twelve + 20 =