Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

पिता की पिस्टल से अचानक चली गोली, 11 साल के बेटे की मौत, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरनगर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत मोहल्ला मल्लूपुरा में सोमवार को एक घटना हो गई। यहां एक व्यक्ति की पिस्टल से अचानक गोली चल गई।

जिससे उसके 11 साल के बेटे की गोली लगने से मौत हो गई। पुलिस जांच पड़ताल कर रही है। सिविल लाइन इंस्पेक्टर डीके त्यागी ने बताया कि बुढ़ाना निवासी श्रीकांत गत दिवस अपने परिवार के साथ यहां मल्लूपुरा स्थित अपनी ससुराल में आया था।

आज यानि सोमवार सुबह जब वह जाने के लिए तैयार हो रहा था, तभी उसकी लाइसेंसी पिस्टल नीचे गिर गई। इस दौरान अचानक गोली चल गई और वह गोली उसके 11 साल के बेटे प्रियांशु को जा लगी

जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। इसके बाद परिजन उसे निजी अस्पताल ले गए, जहां से उसे मेरठ के लिए रेफर कर दिया गया, लेकिन मेरठ आते समय रास्ते में ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। परिजनों ने इस संबंध में पुलिस को सूचना दी है।

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के भिजवा दिया है। पुलिस अभी मामले की जांच पड़ताल कर रही है।

वहीं श्रीकांत ने घटना की इत्तेफकिया तहरीर देकर कार्रवाई से इंकार किया है। लेकिन फिर भी पुलिस अपने स्तर से जांच पड़ताल कर रही है।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21311 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

17 − two =