Muzaffarnagar और आसपास से प्रमुख खबरें

एम०कॉम० तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा फल घोषित: छात्राओं ने प्रथम स्थानों को अपने नाम किया

मुजफ्फरनगर। चौ० चरण सिंह विश्वविद्यालय, मेरठ द्वारा एम०कॉम० तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा फल घोषित किया गया, जिसमें एस० डी० कॉलेज ऑफ कॉमर्स, मुजफ्फरनगर के एम० कॉम० तृतीय सेमेस्टर का परीक्षा फल शत प्रतिशत रहा 

इस बार भी छात्राओं ने अपने वर्चस्व को कायम रखते हुए प्रथम तीनों स्थानों को अपने नाम किया। तृतीय सेमेस्टर में अकांक्षा शर्मा ने ८४.४ प्रतिशत अंक प्राप्त करके प्रथम स्थान प्राप्त किया।

दूसरे स्थान पर निव्या ने ८०.४ प्रतिशत अंक प्राप्त किये एवं तीसरे स्थान पर शाजमा ने ७७.६ प्रतिशत अंक प्राप्त कर महाविद्यालय का नाम गौरान्वित किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के प्रांगण में सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए इन सभी छात्र/छात्राओं को प्राचार्य द्वारा एम० कॉम० की परीक्षा में उनके श्रेष्ठ प्रदर्शन के लिए स्मृति चिन्ह व प्रशषति पत्र प्रदान कर पुरस्कृत किया गया।

छात्र/छात्राओं ने इस उत्कृष्ट प्रदर्शन का श्रेय अपने माता-पिता व महाविद्यालय के समस्त अध्यापकों को दिया। प्राचार्य डा० सचिन गोयल ने छात्राओं को उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए शुभमानाए देते हुए कहा कि महाविद्यालय में सभी छात्र/छात्राओं को कोरोना महामारी के बावजूद ऑन लाईन कक्षाओं की सुविधा निरन्तर रूप से प्रदान की जा रही है

जिसके माध्यम से समस्त छात्र/छात्राओं को उनके विषयों से सम्बन्धित सभी जानकारी ऑन लाईन कक्षाओं के माध्यम से दी जारी है व छात्र/छात्राओं अपनी ऑन लाईन कक्षाओं में निरन्तर संलग्न रहने व अपने शैक्षिक एंव सामाजिक विकास को सुनिश्चित करने तथा कोविड-१९ जैसी महामारी से न घबराते हुए अपने इस प्रदर्शन को बनाये रखने की प्रेरणा देने के साथ-साथ उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।

इस अवसर पर विभागाध्यक्ष डा० दीपक मलिक व सभी शिक्षकों ने छात्र/छात्राओं को शुभकामनाएं दी और छात्र/छात्राओं को भविष्य में भी इसी प्रकार उन्नति करने हेतु प्रेरित किया। वाणिज्य संकाय के डा० रवि अग्रवाल, मानसी अरोरा, सौरभ शर्मा, नुपुर अरोरा, कमर रजा, संकेत जैन, कुशलवीर सिंह आदि मौजूद रहे।

News-Desk

News Desk एक समर्पित टीम है, जिसका उद्देश्य उन खबरों को सामने लाना है जो मुख्यधारा के मीडिया में अक्सर नजरअंदाज हो जाती हैं। हम निष्पक्षता, सटीकता, और पारदर्शिता के साथ समाचारों को प्रस्तुत करते हैं, ताकि पाठकों को हर महत्वपूर्ण विषय पर सटीक जानकारी मिल सके। आपके विश्वास के साथ, हम खबरों को बिना किसी पूर्वाग्रह के आप तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध हैं। किसी भी सवाल या जानकारी के लिए, हमें संपर्क करें: info@poojanews.com

News-Desk has 21596 posts and counting. See all posts by News-Desk

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

sixteen − two =